गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

बागपत- बड़ौत में रामलीला कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए। साथ ही मुस्लिम युवकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और कई अन्य विवादित बयान भी दिए।नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस बीच साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंचमुखी मंदिर में चल रही रामलीला में शामिल होकर विवादित बयान दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि गरबा में मुस्लिम युवक अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि गरबा इतना सुरक्षित और पवित्र आयोजन है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसमें क्यों नहीं भेजते।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *