MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास के लिए केन्द्रीय वित्त आयोग की ओर से करीब पांच अरब रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अधनी जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत जनपद की दस में से आठ नगरीय निकायों के लिए 11.89 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 8.64 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई, यह धनराधि शहरी विकास के कार्यों पर खर्च की जायेगी।

स्थानीय निकाय निदेशायल उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को केन्द्रीय वित्त आयोग से जारी किये गये बजट की जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि यूपी की 10 लाख से कम आबादी वाली नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए अनटाइड बेसिक ग्रांट ;बुनियादी अनुदानद्ध की प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बताया गया कि मुजफ्फरनगर की शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों को छोड़कर मुजफ्फरनगर और खतौली पालिकाओं और नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, जानसठ, मीरापुर, भोकरहेडी और सिसौली सहित आठ निकायों को ये धनराशि जारी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई

इन आठ नगरीय निकायों को कल 11 करोड़ 89 लाख 83 हजार 852 रुपये का अनुदान विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए मिला है। इनमें जिले की दोनों पालिकाओं को 9 करोड़ 84 लाख 19 हजार 237 रुपये जबकि छह नगर पंचायतों को 02 करोड़ 05 लाख 67 हजार 615 रुपये मिले हैं। निदेशक स्थानीय निकाय की ओर जारी की गई सूची के अनुसार नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 8 करोड़ 64 लाख 19 हजार 911 रुपये और खतौली पालिका को 01 करोड़ 19 लाख 96 हजार 326 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायत मीरापुर को 4647852, नगर पंचायत पुरकाजी को 4242179, नगर पंचायत चरथावल को 3384471, नगर पंचायत जानसठ को 3171523, नगर पंचायत भोकरहेडी को 2764371 और नगर पंचायत सिसौली को 2457219 रुपये की बुनियादी ग्रांट प्राप्त हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुन्ना भाईः स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी दबोचा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »