दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सफाई व्यवस्था के प्रति सख्त तेवरों का पूरा असर नजर आ रहा है। उनके द्वारा शुरू किया गया वार्डों का औचक निरीक्षण पालिका के अफसरों के द्वारा लगातार जारी है। ईओ ने भी आज दो वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को भी परखा। इस दौरान दोनों वार्डों में चार सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, उनका वेतन रोकने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए। निरीक्षण रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेज दी गई है।

शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पिछले दिनों वार्डों में औचक निरीक्षण शुरू किया गया ताकि सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने खुद कई वार्डों में पहुंचकर जन संवाद स्थापित किया और सफाई कर्मियों की भी हाजिरी ली। कई खामियां सामने आने पर कार्यवाही भी की गई। इसके साथ ही उन्होंने पालिका अधिकारियों को भी नियमित रूप से वार्डों में औचक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  जन्मोत्सव पर आकर्षक बैंडबाजों और मनोरम झांकियों के साथ निकाली गई बाला जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, जय श्रीबाला जी के उद्घोष से गूंज उठा देवबंद

इसी कड़ी में शुक्रवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहर के दो वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभासद सीमा जैन के वार्ड संख्या 33 पटेलनगर में पहुंचकर सफाई नायक राजेश उटवाल के साथ सफाई कर्मचारियों की परेड कराते हुए उनकी हाजिरी चैक की तो यहां पर दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। इसके साथ ही उनके द्वारा वार्ड 49 में भी औचक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को परखा गया। यहां पर भी दो कर्मचारी नदारद पाये गये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोष जनक पाई गई। लोगों ने भी सफाई नियमित होने के सम्बंध में जानकारी दी। ड्यूटी से गायब पाये गये चारों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये गये हैं। साथ ही निरीक्षण आख्या चेयरपर्सन को प्रेषित की जा रही है। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »