MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही दिल्ली की कंपनी की शिकायत बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के पास ही कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाकर वहां गन्दगी फैलाने के लिए लोगों से मिली शिकायत का संज्ञान लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने तथा गन्दगी फैलाने के आरोप में कानूनी कार्यवाही करने तक की चेतावनी दी। इस फटकार का असर यह हुआ कि एक घंटे में ही कंपनी ने जिला अस्पताल के पास बनाये गये अपने सेंटर को हटा लिया। ईओ ने सख्त निर्देश दिये हैं कि शहरी क्षेत्र में घनी आबादी के बीच कंपनी कूड़ा ट्रांसफर सेंटर नहीं बनायेगी और कूड़ा सड़कों पर नहीं डाला जायेगा। इसके साथ ही ईओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर दिया है।

बता दें कि शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए कार्य कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ पालिका प्रशासन ने अनुबंध किया है। कंपनी के द्वारा यहां वहां शहर में अपना कूड़ा ट्रांसफर संेटर बनाने के कारण लोगों का जीना मुहाल है तो अफसर भी परेशान हैं। पहले कंपनी ने सरकूलर रोड पर ये संेटर बनाकर सड़क पर ही कूड़ा फैला दिया था। इसको लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह ने कंपनी को हड़काया और यह संेटर बन्द कराकर सरकूलर रोड को साफ कराया था। अब ऐसी ही स्थिति जिला अस्पताल के पास की भी बना दी गई है। यहां कंपनी के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराकर पहले टिपर वाहनों को सड़क पर ही खाली कराया जा रहा था। जिससे यह एरिया डंपिंग ग्राउंड में बदल गया था। इसकी शिकायत मिली तो ईओ की सख्ती के चलते कंपनी ने टिपर से मोबाइल काॅम्पेक्टर में कूड़ा डलवाना शुरू तो किया, लेकिन इससे पहले कूड़े की छंटनी कराये जाने और गन्दगी फैलाने का मामला सामने आया।

आज मौहल्ला लद्दावाला के मुकेश पाल, जुबैर, साकिब, उमेश कुमार, दिवेश कुमार, तिलकराम सिंह, सोनू काजी सहित 40-50 लोग दोपहर के समय टाउनहाल पहुंचे और अस्पताल के पास ही कूड़ा गन्दगी फैलाने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ईओ प्रज्ञा सिंह से मिलकर इन लोगों ने होली के त्यौहार पर गन्दगी हटवाकर सफाई कराने की मांग की। इन लोगों वीडियो और फोटो भी ईओ को दिखाई, जिसमें पूरी तरह से गन्दगी नजर आने पर ईओ ने तुरंत ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल को तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। ईओ प्रज्ञा ने इसी बीच कंपनी के एमडी कमलजीत को फोन कर जमकर हड़काया और चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के भीतर अस्पताल के पास वाला कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बंद नहीं किया गया तो वो सीधे कंपनी के खिलाफ एफआईआर कराने जा रही हैं। ईओ की सख्ती का यह असर हुआ कि आधा घंटे के भीतर ही कंपनी ने अपनी पूरी टीम सक्रिय की और गन्दगी से लबरेज लद्दावाला जाने वाला मार्ग स्वच्छ दिखाई देने लगा। कंपनी के परियोजना प्रभारी पुष्पराज ने भी कार्यालय पहुंचकर ईओ से मुलाकात की और उक्त स्थान वाला कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बंद करने का आश्वासन दिया। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि कंपनी के द्वारा यहां वहां अपनी मनमर्जी से कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। बताया कि लद्दावाला में भारत स्टील फैक्ट्री के पास कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने के लिए कंपनी को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें कूड़ा और गन्दगी के कारण महामारी फैलने की आशंका जताते हुए कंपनी को यह बंद करने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।  

इसे भी पढ़ें:  शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्या

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंदफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत लेता विद्युत कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »