PALIKA-कर अधीक्षक को ईओ प्रज्ञा सिंह ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बरती गई लापरवाही के मामले में नगरपालिका परिषद् की ईओ प्रज्ञा सिंह ने बेहद नाराजगी जताते हुए कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा 16 फरवरी को जनपद के सभी दस निकायों में 24 स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गये थे। इसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी निकायों के ईओ को कार्यक्रम समय से शुरू कराये जाने के निर्देश दिये। एडीएम ने मुजफ्फरनगर पालिका को भी कार्यक्रम आवंटित किये, जिसमें 22 फरवरी से 29 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित कराये गये।

इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत

एडीएम प्रशासन से 17 फरवरी को आदेश मिलने के बाद भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने 21 फरवरी को पत्रावली स्वीकृति के लिए ईओ प्रज्ञा सिंह के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें कार्यक्रम आयोजन के लिए टैंट आदि की सामग्री जुटाने के लिए चेयरपर्सन की अनुमति से 22 फरवरी के समाचार पत्रों में अति अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की गयी। जिसमें 23 फरवरी की शाम तीन बजे का समय निर्धारित किया गया। 23 फरवरी को कर अधीक्षक ने ईओ के सामने यह आख्या प्रस्तुत कर दी कि किसी भी ठेकेदार ने निविदा में प्रतिभाग नहीं किया और वेकल्पिक व्यवस्था के लिए पूर्व स्वीकृत फर्म को उसी रेट पर पालिकाध्यक्ष की स्वीकृति पर कार्य दे दिया गया।

ईओ प्रज्ञा सिंह ने इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए कर अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है। ईओ ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। ऐसे में ऐसी लापरवाही के कारण कार्यक्रम के आयोजन में बाधा उत्पन्न हुई। यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वहीं कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है। 18 से 29 फरवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। ऐसे में समय नहीं होने के कारण ही वेकल्पिक व्यवस्था में पूर्व स्वीकृत फर्म से काम कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से मिला रालोद विधायकों का प्रतिनिधि मंडलपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली।

Read More »