भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेट

मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार और किसानों की विभिन्न समस्याओें को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन की कड़ी में गुरूवार को कलेक्ट्रेट मेें महापंचायत का आयोजन करते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान भारी संख्या में जुटे किसानों ने इस बात पर भी रोष जताया कि भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में भी अधिकारी कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं।

भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से भ्रष्टाचार और किसानों से जुड़े मुदृदों को लेकर कलेक्ट्रेट में करीब एक सप्ताह से बेमियादी धरना दिया जा रहा है। प्रदर्शन के बावजूद भी अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत करते हुए घेराव प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आज किसानों के साथ ही आम जनता को भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चकबंदी, बिजली विभाग के साथ ही सिंचाई हो या गन्ना विभाग सभी में भ्रष्टाचार है। किसानों की कई प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी न तो गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही वो संवेदनशील नजर आते हैं, लेकिन यह जिला किसानों का जिला है। अधिकारियों से आरपार को भी हम तैयार हैं। कहा कि हमने पूर्व में जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में चकबंदी में बनी विभिन्न अनियमितता एवं अधिकारियों के कारण लंबित प्रकरणों को सुझालने की मांग की थी। साथ ही जनपद में विद्युत सुधार योजना में विद्युत विभाग में काम कर रही एल एण्ड टी कंपनी में किये गये भ्रष्टाचार को लेकर जांच कराने की आवाज उठाई गई, लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही है। आरडीएस योजना के तहत विद्युत विभाग में कराये जा रहे कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। आवारा गौवंश की देखरेख के लिए संरक्षणकर्ता किसान को 300 रुपये प्रतिदिन भुगतान, भैंसाना शुगर मिल पर बकाया भुगतान तत्काल दिलाने, लोक निर्माण विभाग की गत वर्षों में बनवाई गई सड़कों की जांच कराने और पानीपत खटीमा राजमार्ग का कार्य पूर्ण हुए बिना ही चालू टोल का बंद कराने की मांग भी रखी गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

धरने की अध्यक्षता राजकुमार सिंह व संचालन अन्नू मलिक ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव कृष्णपाल सिंह, ललित राणा, जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, नौबहार बिजनौर, अजब सिंह, कालूराम, देवराज पुण्डीर, भूपेन्द्र सिंह, ओमी लाल आर्य, मोनू राणा, विजय पाल सिंह, ओमपाल सिंह बिराल, विक्रम सिंह, यशपाल प्रधान, सतीया पीपलहेडा, अभिषे कुमार, विक्रम सोम, अंकित हसनपुर सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों के लिए संगठन की ओर से डीएम कार्यालय परिसर में ही दाल चावल का भण्डारा भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाज

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता

Read More »