किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति

मुजफ्फरनगर। कृषि पोषक फीडरों पर दिन में दो समय में करीब सात घंटे ही बिजली आपूर्ति देने के आदेशों पर किसान संगठनों के द्वारा जताये गये रोष और रखी गई मांग के बाद अब शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी पॉवर कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में किसानों को 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शासन का आभार जताने के साथ ही दावा किया है कि यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत की चिट्ठी पर सरकार द्वारा यह संज्ञान लिया गया है।

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग ने पूर्व में जारी किये गये आदेश के तहत कृषि पोषक फीडरों पर विद्युत आपूर्ति को घटा दिया था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर हमने 28 अपै्रल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। बताया कि मार्च माह में एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया था। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के चलते इसे 9 घंटे कर दिया गया, लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कर दिये जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि सुबह 5.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर बाद 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति होने के कारण इतने कम समय में कटौती के साथ में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर रहा था। हमने मुख्यमंत्री से कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना कटौती किए हुए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब


बताया कि अब उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण की ओर से कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम पूर्वान्चल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल को निर्देश जारी किये हैं। इनमें सभी जनपदों में कृषि पोषक फीडरों के लिए विद्युत आपूर्ति दस घंटे निर्बाध करने के लिए कहा गया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से दावा किया गया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार व बिजली विभाग ने किसान हित में फैसला लेकर कृषि पोषक फीडरों को एकमुश्त 10 घंटे बिजली का आदेश जारी कर दिया है। कहा कि यह फैसला ग्रामीण खेती वर्ग को राहत देने वाला है ऐसा समय जब फसलों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता थी ऐसे में यह रामबाण साबित होगा। मुजफ्फरनगर जनपद में कृषि पोषक फीडरों को प्रतिदिन सुबह 7.45 से 5.45 बजे तक निर्बाध दस घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  IPS SANJEEV-3 दिन, 8 मुठभेड़, 10 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत लेता विद्युत कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तारसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »