किसान सोमवार को करेंगे रोहाना मिल पर तालाबंदी

मुजफ्फरनगर। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने रोहाना मिल पर आंदोलन करने के लिए तैयारी कर ली है। सोमवार को किसान मिल पर एकत्र होकर तालाबंदी करने का काम करेगे। इसको लेकर मिल प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गये हैं।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही दूसरी कई प्रमुख समस्या बनी हुई हैं। इनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर सोमवार 24 फरवरी को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर रोहाना शुगर मिल और डिस्टलरी पर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करने का काम करेंगे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के किसानों के साथ सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचने की अपील की है। यहां से भारी संख्या में रोहाना शुगर मिल पर पहुंचकर धरना दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »