महिला पशु चिकित्सक ने भाजपा-हिंदू संगठनों पर की विवादित टिप्पणी

मुजफ्फरनगर। जिले की एक पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुधी श्रीवास्तव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद् और भारतीय जनता पार्टी को लेकर विवादित बयान देती सुनाई दे रही हैं। बघरा ब्लॉक की पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुधी श्रीवास्तव के इस वारयल ऑडियो में वो एक विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकर्ता से बातचीत कर रही हैं, बेहद नाराज नजर आ रही सुधी श्रीवास्तव कह रही हैं कि मुझे मुसलमान आतंकवादी से उतना डर नहीं लगता, जितना बजरंग दल, भाजपा वालों और हिंदू संगठनों से लगता है। यहां तक कहा गया कि ज्यादा परेशान किया तो अपने ब्लॉक के मुसलमानों को तलवार लेकर बुला लूंगी, फिर तुम उनका सामना तक भी नहीं कर पाओगे। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद जिले में सनसनी फैल गई और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने महिला चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, वहीं भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों में भी रोष बना नजर आ रहा है।

महिला पशु चिकित्सा का ये ऑडियो एक बीमार गौवंश को उठाकर गौशाला पहुंचाने की शिकायत को लेकर जुड़ा गया है। बताया गया है कि बघरा क्षेत्र के गांव अमीननगर में घायल एक गौवंश पशु को गौशाला भिजवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता ने पशु चिकित्सक डॉ. सुधी श्रीवास्तव को फोन किया था। कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान पशु चिकित्सक ने विवादित टिप्पणी कर दी, ये कॉल खुद पशु चिकित्सक ने ही रिकॉर्ड किया और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। महिला अधिकारी ने भाजपा, बजरंग दल, विहिप और हिन्दुत्व व सनातन को लेकर भी टिप्पणी की और बार बार फोन कर परेशान करने का आरोप लगाते यह भी कहा कि वो एक चिकित्सक हैं, पशुओं का उपचार कर सकती हैं, उनका ट्रांसपोर्टेशन नहीं कर सकती। यहां तक कह दिया कि एक आतंकवादी मुसलमान से ज्यादा उनको हिन्दुत्व और हिंदू होने का भय दिखाकर डराया जा रहा है। ये भी बोल दिया कि परेशान किया तो वो अपने ब्लॉक के मुसलमानों को बुला लेंगी, उनके सामने टिक नहीं पाओगे। यह भी पूछ लिया कि हिन्दुत्व वाले हो तो गौशाला और गौवंश के लिए कितना दान करते हो।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

सीवीओ ने महिला चिकित्सक को दिया नोटिस, अशोभनीय टिप्पणी पर मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। ऑडियो वायरल होने के बाद पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि महिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दो तीन बार लोगों ने फोन किया, इसी को लेकर महिला चिकित्सा अधिकारी ने फोन पर जो बातचीत की, उसकी ऑडियो क्लिप मिली है, बातचीत को सुना गया है।

चिकित्सा अधिकारी का बात करने का तरीका उचित नहीं था। उनको नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है, उन्होंने किन परिस्थितियों में इस तरह की बात की, यह भाषाशैली किसी जिम्मेदार अधिकारी के स्तर से स्वीकार्य नहीं है। उन्हें इस प्रकरण पर लिखित में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। सीवीओ डॉ. जितेन्द्र ने कहा कि सरकारी अधिकारी को अपनी भाषा और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। किसी भी संगठन या व्यक्ति के बारे में इस तरह की असंवेदनशील टिप्पणी उचित नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और डा. सुधी श्रीवास्तव का पक्ष मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास

संजीव बालियान और सुधीर सैनी ने फोन कर जताया गुस्सा, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। महिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधी श्रीवास्तव पर लगे आरोपों और उनकी वायरल ऑडिया को लेकर भाजपा के साथ ही हिंदूवादी संगठनों में भी रोष व्याप्त है। गौ सेवकों व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तो वहीं पूर्व मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र को फोन कर रोष जताया और गंभीर कार्यवाही करने के लिए कहा है।

गुरूवार को सुबह कुछ गौ सेवक डीएम कार्यालय पर पहुंचे और डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 7 मई को गौसेवक राहुल धीमान को फोन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी सेना के अध्यक्ष अर्चित आर्य के द्वारा सूचना दी गई थी कि गांव अमीननगर में एक गाय बीमार होने के कारण रास्ते में पड़ी है और उसको कुत्ते नौंच रहे हैं। इस पर राहुल धीमान, वंश, नीशू, अंकुर त्यागी, हेमन्त शर्मा, निकुंज, नवीन पंचाल, गौरव सनातनी मौके पर पहुंचे और वाहन की व्यवस्था करने के बाद गाय को नवीन मण्डी स्थल पर बने नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर पर लेकर आये। कहा कि आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से पता चला कि पशु चिकित्सक डॉ. सुधी श्रीवास्तव ने विहिप कार्यकर्ता से फोन पर बातचीत के दौरान भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मामले में डीएम से आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत का गांव-सिसौली में खेली गई उपला मार होली

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण ने 21 साल बाद

Read More »