MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान से छीना ट्रैक्टर

मुजफ्फरनगर। फाइनेंस कंपनियों के गुर्गों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनके सामने आदमी की जान की भी कोई कीमत नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक किसान ने फाइनेंस कंपनी पर पहले तो फाइनेंस करने में उसको परेशान करने और फिर उसका ट्रैक्टर अपने गुण्डों के बल पर बीच रास्ते से छिनवा लेने तथा विरोध करने पर ट्रैक्टर की टक्कर मारकर जानलेवा हमला करते हुए किसान को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपों में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही किसान की तहरीर पर फाइनेंस कंपनी के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर निवासी किसान याकूब पुत्र ननवा का आरोप है कि शनिवार को वो अपने ट्रैक्टर से अपने खेतों पर काम करने के लिए जा रहा था, इसी बीच ट्रैक्टर को फाइनेंस करने वाली कंपनी के एजेंट कुछ गुण्डों के साथ रास्ते मिले, उन्होंने जबरन ही उसको रोक लिया और ट्रैक्टर छीनकर फरार होने लगे। किसान याकूब ने इसका विरोध करते हुए ट्रैक्टर छीनकर भाग रहे फाइनेंस कंपनी के गुर्गों को पीछा किया। आरोप है कि इसी बीच ट्रैक्टर चला रहे फाइनेंस कंपनी के लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें याकूब गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान याकूब का कहना है कि लालू खेड़ी के आसपास तक वो पीछे भागा और उसके द्वारा डायल 112 नंबर को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फिर किसान याकूब ने तितावी थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया। बताया गया कि किसान की शिकायत पर तितावी थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के बजाये उसको घटना स्थल चरथावल थाना क्षेत्र का बताते हुए चरथावल थाने जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित ने चरथावल थाने में आकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को सारी आप बीती सुनाई। थाना प्रभारी ने पीड़ित की हालात देखकर उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि याकूब ने फाइनेंस कंपनी और उसके लोगों के खिलाफ चरथावल पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। याकूब ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक महिंद्रा टैªक्टर था, उसने वो ट्रैक्टर वाहन एजेंसी को सैल करने के साथ ही एजेंसी से सोनालिका ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। आरोप है कि सारे दस्तावेज देने के बाद भी फाइनेंस कंपनी के द्वारा उसका लोन स्वीकृत नहीं किया जा रहा था। उस पर ट्रैक्टर सरेंडर करने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन किसान फाइनेंस कंपनी से लोन स्वीकृत करने की मांग कर रहा था। याकूब ने बताया कि फाइनेंस कंपनी ने साजिशन अपने गुण्डों के बल पर उसका ट्रैक्टर छिनवा लिया और उसकी हत्या कराने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  कचहरी में वाहन पार्किंग बना जी का जंजाल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पीएनबी में बनी मैनेजर तो महिला

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »