MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। एक ही हादसे बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर पहला सड़क हादसा सोमवार की देर रात्रि करीब एक बजे हुआ, जिसमें शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ पाल पुत्र नरेंद्र सिंह अपने दो दोस्तों दक्ष सैनी पुत्र चरण सिंह निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर तथा अर्पण पुत्र पवन निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से खतौली जा रहे थे। बताया गया कि जब यह थाना क्षेत्र के हाईवे पर सरशादी लाल डिस्टलरी के सामने पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने सौरभ पाल तथा दक्ष को मृत घोषित कर दिया, इसके साथ ही उपचार के दौरान अर्पण ने भी दम तोड़ दिया। तीनों दोस्तों की मौत के कारण इनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव

वही दूसरा सड़क हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुआ, जिसमें रामपुरी मुजफ्फरनगर निवासी संदीप वर्मा अपने साथी किशोर दया के साथ मोपेड बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की ओर जा रहे थे। जब यह हाईवे पर जड़ौदा के समीप पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की भिडंत हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेगराजपुर पुलिस चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बेगराजपुर मैडिकल मे भर्ती कराया। जहां पर संदीप वर्मा और उसके साथी किशोर दया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंसूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो अलग अलग हादसों में पांच युवको की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि, गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार हो गयी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »