BUSINESS FRAUD-पेपर कारोबारी से हरियाणा के चार लोगों ने हड़पे 1.24 करोड़

मुजफ्फरनगर। जिले के एक पेपर कारोबारी के साथ व्यापार में ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा के चार व्यापारियों ने माल मंगाने के बाद पेपर कारोबारी के 1.24 करोड़ रुपये ज्यादा की रकम चुकाने से इंकार करते हुए धोखाधड़ी कर ली। परेशान कारोबारी ने जब भुगतान के लिए हो रही बहानेबाजी का विरोध जताया तो हरियाणा के व्यापारियों ने गाली गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो आरोपी हरियाणा के पिता पुत्र व्यापारी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर के अहाला औलिया सर्राफा बाजार निवासी सौरभ मित्तल पुत्र मनोज कुमार साझे में रुड़की रोड पर सौरभ इंटरप्राइजेज फर्म चलाते हैं, उनकी फर्म में पेपर क्राफ्ट एवं पेपर प्रोडक्ट आदि की सप्लाई और ट्रेडिंग का काम रुड़की रोड स्थित आॅफिस से सौरभ द्वारा ही होता है। सौरभ ने एसएसपी को की शिकायत में बताया कि हरियाणा के गांव फेरूवाला स्थित आनंद पैकवेल कंपनी के पार्टनर राजिंदर आनंद और संजय आनंद निवासीगण मार्डन टाउन यमुनानगर हरियाणा, डीके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ध्रुव आनंद पुत्र संजय आनंद निवासी गांव गोविन्दनगर यमुनानगर हरियाणा और संजय आनंद का भतीजा हितेश आनंद वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनकी फर्म के साथ कारोबार के सिलसिले में जुड़े और पेपर प्रोडक्ट की खरीद की। शुरूआत में पेमेंट सही समय पर आता रहा और विश्वास जमा लिया गया, लेकिन माल लेने के बाद उसके बिल के एवज में धीरे-धीरे कम भुगतान करते चले गये। माल ज्यादा मंगाते और थोड़ा बहुत भुगतान कर देते। हरियाणा के कारोबारियों ने सौरभ को उनके व्हाटसएप पर कई आॅर्डर दिये, जिनके तहत उनको माल सप्लाई किया गया। इस तरह से सौरभ की फर्म का अपै्रल 2023 तक 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान आनंद पैकवेल पर बकाया हो गया। बार बार तकादा करने के बाद भी पेमेंट नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट... अगले 48 घंटे अलर्ट

सौरभ ने कहा कि उनकी फर्म एमएसएमई के तहत आती है और नियमानुसार 45 दिन के भीतर भुगतान होना आवश्यक है, लेकिन वो लगातार बहानेबाजी बनाने लगे। माल देना बंद किया तो ब्लैकमेल करने लगे कि माल दोगे तो ही हम भुगतान करेंगे। सौरभ के अनुसार उनकी फर्म से जीएसटी सहित खरीदे गये माल के बिलों पर आरोपी आईटीसी भी प्राप्त कर रहे हैं। उसने बताया कि लगातार तकादा करने पर उन्होंने भरोसा दिया कि कुछ दिनों में भुगतान कर देंगे। इसको पूरा करते हुए उन्होंने 1.33 करोड़ रुपये बकाया में से 42 लाख रुपये का भुगतान किया और फर्म से 27.70 लाख रुपये का माल फिर खरीद लिया। 3.62 लाख रुपये माल अपनी दूसरी फर्म डीके इंरटप्राइजेज के लिए खरीदा गया। इस माल खरीद के लिए भी जीएसटी इनपुट इन लोगों ने प्राप्त कर लिया। 27 दिसम्बर तक आनंद पैकवेल और डीके इंटरप्राइजेज पर सौरभ की फर्म का 01 करोड़ 24 लाख 40 हजार 330 रुपये का भुगतान बाकी रह गया। आरोप है कि मांगने पर भुगतान करने से इंकार करते हुए हरियाणा के चारों कारोबारियों ने सौरभ को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और 1.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प ली। एसएसपी की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार बने पालिका में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »