एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार

मुजफ्फरनगर। समाजसेवी एवं उद्योगपति स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की स्मृति में एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार 27 अक्टूबर को एक बार फिर से निःशुल्क आंखों का विराट कैंप आयोजित हो रहा है। इसमें सैंकड़ों लोगों को उपचार देने की व्यवस्था की गई है। मोतियाबिंद वाले रोगियों के लिए यह शिविर बड़ा लाभकारी साबित हो रहा है।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन और एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन समाजसेवी सतीश चन्द गोयल सामाजिक सहयोग और दायित्वों के निर्वहन के प्रति लगातार प्रयासरत रहते हैं। वो अपने पिता बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क आंखों के शिविर का आयोजन एमजी पब्लिक स्कूल में करा रहे हैं। 27 अक्टूबर दिन रविवार को भी यह आँखों का निःशुल्क विराट कैंप आयोजित हो रहा है। उद्यमी व समाजसेवी सतीश चंद गोयल ने बताया कि रविवार को विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से हमारे पूजनीय विद्यालय संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें मोतियाबिंद के रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया जायेगा। उन्होंने सभी से आँखों के निःशुल्क विराट कैंप की जानकारी समाज के हित में ज्यादा से ज्यादा लोगों से साझा करने की अपील करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि इस अवसर का अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभ उठा सकें। यह शिविर रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रोगियों को दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क होगा।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों ने कांग्रेस नेता की बहन की कार को मारी टक्कर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »