1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब बिना फास्टैग वाले वाहनों को सफर के दौरान ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर 1 अगस्त 2025 से टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान करने वाले गैर-फास्टैग वाहनों से दोगुना टोल शुल्क वसूला जाएगा। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आमजन को चेताया है कि समय रहते फास्टैग लगवा लें, वरना यात्रा महंगी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुजफ्फरनगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पत्र संख्या-1544/Pravi-18/FASTTag Intimation/2024-25/UPSHA/LACKNOW दिनांक 24.01.2025 के अनुसार यह निर्देशित किया गया है। कि वैद्य फास्टटैग से लैस नही होने वाले सभी वाहनों को नकद भुगतान करने पर दो गुना टोल शुल्क देना होगा। दिनांक 01.08.2025 से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबन्द SH-59 के अन्तर्गत सभी टोल प्लाजा पर गैर फास्टटैग वाहनो के लिये दो गुना उपयोगकर्ता शुल्क उपयोग करने की तैयारी कर रहे है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायल

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टिकैत चौक पर प्रतिमा लगाने की

Read More »