गाजियाबाद में सुल्तानपुर जैसी लूट: डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे बदमाश, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख का माल ले उड़े

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित बृज विहार में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात सामने आई। दो बदमाश Swiggy और Blinkit डिलीवरी बॉय की ड्रेस में बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों बदमाश हेलमेट और रुमाल से चेहरा ढंके हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  14 साल पुराना मामला, 15 मिनट की पेशी, 20 मिनट में जमानत...जानिए कैसा रहा टिकैत का सहारनपुर सफर



ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की मानसी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। करीब दो साल पहले उन्होंने यह दुकान खरीदी थी। गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे दो युवक डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म में दुकान पर पहुंचे। दुकान में उस वक्त मालिक का बेटा शुभम वर्मा और एक कर्मचारी मौजूद थे। शुभम वॉशरूम में था और कर्मचारी काउंटर पर बैठा था। तभी दोनों बदमाश दुकान में दाखिल हुए और कर्मचारी को धमकाने लगे। शोर सुनकर शुभम भी मौके पर आ गया, जिसे देखते ही बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर पिस्टल तान दी और मारपीट शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन, छाया शोक

दो बैग में भरा माल, बाहर लाकर की जबरन रिहाई

बदमाशों ने दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने के जेवर और 20,000 रुपये नकदी को दो बैग में भरा। इसके बाद पिस्टल के बल पर शुभम और कर्मचारी को दुकान से बाहर निकाला और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

शुभम ने दी पुलिस को सूचना

बदमाशों के भागने के बाद शुभम ने अपने पिता और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूट का कुल अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये है। बदमाशों के हुलिए और उनके भागने के रास्ते की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  चौकी प्रभारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन, छाया शोकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »