पहलगाम पर गम-भाकियू अराजनैतिक ने शहर में निकाला मार्च

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा पहलगाम की घटना के विरोध में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन दिया। सरकार को आश्वस्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर किसान और मजदूर सरकार के साथ हैं। सरकार को अब नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए हरसंभव कदम उठाने होंगे

रविवार को प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राजीव उर्फ नीटू दूल्हेरा ने कहा कि किसान ही नहीं देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ़ है। आतंकवाद से देश की सुरक्षा का ही नहीं अर्थव्यवस्था का भी खतरा है। डीएम कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि यह हमला, जिसमें हमारे निर्दाेष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई, एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के घिनौने चेहरे को उजागर करता है। यह घटना न केवल हमारे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है, बल्कि हमारे नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा की भावना भी पैदा करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य हमारे देश में अस्थिरता पैदा करना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना का समर्थन प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को 150 लाख की 10 नई सड़कों की सौगात

केन्द्र सरकार से मांग करते हुए भाकियू अराजनैतिक ने कहा कि देश के नागरिकों की भावना का सम्मान करते हुए इस घटना के दोषियों पर इजराइल एवं अमेरिका की तर्ज़ पर करवाई की जाये, सीमा पर निगरानी और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि आतंकियों की घुसपैठ को रोका जा सके। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाई जानी चाहिए और पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए वैश्विक समुदाय का समर्थन प्राप्त किया जाना चाहिए। आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करनारू आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित सटीक अभियानों को तेज किया जाना चाहिए। पाकिस्तान पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कूटनीतिक तरीकों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि वह आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से बिजेंद्र बालियान, अंकित मोरना, विपिन त्यागी, संजीव सहरावत, प्रवीण पंवार, विनीत त्यागी, शहजाद राव, पवित अहलावत, अमित ठाकुर, शावेज, राजीव सहरावत, डॉ. सत्तार, मुन्ना, उस्मान सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार


Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बसपाइयों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »