पत्नी को स्नातक तक पढ़ाया अब साथ रहने को नहीं तैयार

झांसी। एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसने पत्नी को स्नातक तक पढ़ाया, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई, लेकिन अब पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। स्थिति यह है कि पत्नी अब उसकी हत्या करानी चाहती है। वहीं, पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अजीब कपड़े पहनता है। पति और उसके परिजन उसे प्रताड़ित करते हैं। कुछ दिन पहले अपनी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज पति से वापस मांगने ससुराल गई थी, जिस पर पति व उसके परिजनों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पति से छुटकारा चाहती है। हालांकि, महिला थाना पुलिस दोनों के बीच समझौते का प्रयास कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »