दोस्त की नाबालिग प्रेमिका को कर रहा था ब्लेकमेल, जंगल में काट दिया गला

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि में कांवड़ देखने के लिए हाईवे पर आये युवक की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा बेहद सनसनीखेज है। मृतक हत्यारोपी की नाबालिग प्रेमिका को उसके कुछ फोटो और वीडियो के बहाने ब्लेकमेल कर सम्बंध बनाने का दबाव बना रहा था। घटना की रात प्रेमिका ने ही उसको फोन कर कांवड़ मेले में बुलाया और अपने प्रेमी तथा उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमी प्रेमिका सहित पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेमिका और एक अन्य हत्यारोपी नाबालिग होने के कारण उनको पुलिस ने संरक्षण में लिया है। मुख्य आरोपी की निशांदेही पर आलाकत्ल चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ खतौली रामाशीष यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनुज हत्याकांड़ का सनसनीखेज खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 21.07.2025 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर के अन्तर्गत गुरूकुल स्कूल के पास बन्द पडे शराब ठेके की पीछे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक की पहचान अनुज पुत्र विनोद निवासी ग्राम खानुपुर थाना मन्सूरपुर के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई अंकुर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए बुधवार को 03 अभियुक्तों को एनएच-58 पर शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्षय पुत्र सेन्सरपाल उर्फ भूधर, अमन पुत्र किशनपाल और दीपक पुत्र सहेन्द्र निवासीगण ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर के साथ ही नाबालिग प्रेमिका सहित 02 बाल अपचारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  होली से पहले चेयरपर्सन मीनाक्षी ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू

दोस्त के फोन में देखी प्राइवेट फोटो तो अनुज के मन में उभरी थी नाजायज चाहत

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अक्षय द्वारा बताया गया कि मेरा एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मेरे फोन में किशोरी के कुछ प्राइवेट फोटो थे। मृतक अनुज मेरा दोस्त था। एक दिन अनुज ने मेरे फोन में से मेरी प्रेमिका के फोटो की अपने फोन में वीडियो बना ली और मेरी प्रेमिका का नंबर भी ले लिया तथा उससे बात कर फोटो-वीडियो की जानकारी देकर ब्लेकमेल किया और मिलने का दबाव बनाने लगा। मेरी प्रेमिका ने सारी बात मुझे बताई तो मैने अनुज से ऐसा करने से मना किया परन्तु वह फिर भी मेरी प्रेमिका पर फोन व मैसेज कर मिलने और सम्बंध बनाने के लिये दबाव बनाता रहा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटन

मिन्नत के बाद भी नहीं माना तो प्रेमी ने रची साजिश, प्रेमिका जंगल तक ले आई

अक्षय ने बताया कि इस पर उसने अनुज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी प्रेमिका को भी इसमें शामिल करते हुए उससे कहा कि तुम अनुज को फोन कर कांवड देखने के बहाने से हाईवे पर बुला लो वहां मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में ले जाकर उसे ठिकाने लगा देंगे। 20.07.2025 की रात्रि को मेरी प्रेमिका ने कांवड देखने के बहाने से अनुज को फोन करके बुला लिया तथा गुरूकूल स्कूल के पीछे बन्द पडे शराब ठेके के पास लेकर आयी। वहां पर अक्षय अपने 03 साथियों अमन, दीपक व 01 अन्य के साथ पहले से ही मौजूद था। जैसे ही अनुज वहां आया सभी ने उसे पकड लिया तथा चाकू से उसकी गर्दन रेत डाली और चेहरे व पेट में कई वार कर हत्या कर दी। उसके बाद अनुज के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये। घटना का त्वरित खुलासा करने पर एसपी सिटी ने मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित, एसएसआई बालिस्टर त्यागी, हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, अमरदीप सिरोही और नितिन कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, राहुल नागर और महिला कांस्टेबल कोमल शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »