कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को डायवर्ट करते हुए भारी वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एसपी यातायात अतुल चौबे ने बताया कि बिजनौर और हापुड़ जनपद से मिली एडवाइजरी के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर भारी और व्यवसायिक वाहनों का रूट बदला गया है।

एसपी श्री चौबे ने बताया कि 23 फरवरी से 27 फरवरी तक फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में भी भारी वाहनों के प्रवेश और यातायात को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर की बैराज सीमा से बिजनौर की ओर आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य भारी एवं व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। दूसरे जनपदों में की गई यातायात व्यवस्था के अनुरूप मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और रुद्रपुर आदि शहरों के लिए जाने वाले भारी वाहनों को पेरिफेरिल एक्सप्रेस वे का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय व्यवस्था

Read More »