MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट के पास एक तेज रफ्तार वैन्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही काली रंग की वैन्यू कार संख्या डीएल 8सी एएक्स 8889 नावला कट के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक यूके लिप्टिस के बड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर लगने के कारण कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर आये पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। उनकी हालत गंभीर थी।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में तालाब की जमीन पर बने 40 मकान अवैध घोषित, सात दिन में खाली न किए तो होगी बेदखली

एसएचओ मंसूरपुर सुभाष अत्री ने बताया कि कार में सवार तीन युवक इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिनकी पहचान काव्य कर्णवाल, पुत्र राजीव, निवासी लाल बाग, गांधी कॉलोनी, सूर्याश पुत्र धर्मेंद्र निवासी जाट कॉलोनी, मुजफ्फरनगर और मधुराम शर्मा पुत्र सुशील कुमार निवासी कृष्णा कुंज अलवर रोड, जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। मन्सूरपुर पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए खतौली सीएचसी भिजवाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा वाहन की तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  बरेली में तालाब की जमीन पर बने 40 मकान अवैध घोषित, सात दिन में खाली न किए तो होगी बेदखलीपुलिस के मुताबिक घटना

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »