MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, पूरा परिवार खत्म

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है, जिसमें पति पत्नी और उनका मासूम बेटा शामिल है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये गये हैं। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम हैं, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार देर रात कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें गुड़गांव निवासी कार सवार दंपति समेत एक बच्चे की मौत हो गई। कई घायल हो गए। गुड़गांव के गांव राठीवास निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र विजय अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय पुत्र ईशान के साथ गांव के ही अपने दोस्त सुमित पुत्र चेतराम उसकी पत्नी कविता व छह वर्षीय पुत्री के साथ वैगनआर से सोमवार देर रात हरिद्वार घूमने जा रहे थे। कार को सुमित चला रहा था। गांव छपार में जयभगवान पुर कट के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक, उसके पुत्र ईशान को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी पूजा को मेरठ रेफर कर दिया गया था। मंगलवार सुबह मेरठ के निजी अस्पताल में पूजा की भी मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष हेतु सक्रियता बढ़ाएं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »