देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। गांव सौरम में ऐतिहासिक सर्वखाप मुख्यालय चौपाल में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर शनिवार को एक आपातकाल पंचायत हुई। इसमें जाट समाज की सभी खाप के चौधरियों ने जंग के हालात के बीच देश और सेना के साथ खड़ा होने का ऐलान करते हुए कहा कि हर संकट और आपात स्थिति में खाप अपनी भूमिका निभायेंगी और गांव गांव इसके लिए एक बड़ा अभियान भी चलेगा। बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमेशा ही खापों ने देश के लिए योगदान दिया है और आज भी खाप पूरी तरह से देश के साथ खड़ी हैं, देश की खातिर खून का हर एक कतरा न्यौछावर कर दिया जायेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालातों के बीच बने तनाव को देखते हुए देश भर में संकट और आपात हालातों में योगदान के लिए विचार विमर्श के लिए सर्वखाप पंचायत का आयोजन गांव सौरम के ऐतिहासिक चौपाल पर किया गया। इसमें जाट समाज की खापों के प्रधान, तपे और थाम्बेदारों के अलावा सामाजिक भूमि के प्रमुख लोगों ने प्रतिभाग करते हुए मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि खापों ने हमेशा ही राष्ट्रवाद को सर्वाच्च स्थान दिया है। खापों का इतिहास रहा है कि जब-जब देश पर विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण करने की कोशिश की, तब-तब खापों ने देश के राजाओं और सरकारों के साथ मिलकर उन्हें मुँहतोड जवाब दिया है। आज भी खाप देश के लिए हर योगदान करने को तैयार हैं, इसलिए ही यह सर्वखाप पंचायत हुई, जिसमें खापों के तपे, थांबे, चौधरियों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये।

पंचायत में जुटे सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना खापों की जो भी जिम्मेदारी लगायेगी वह पूर्ण की जाएगी। इन परिस्थितियों में सभी खाप पूर्णरूप से आश्वस्त करती है कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देने पर एकजुटता दिखाई। निर्णय लिया गया कि 15 मई 2025 को महात्मा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों पर रक्तदान किया जाएगा, यहां पर एकत्र रक्त की सभी यूनिट को देश को समर्पित किया जायेगा। ताकि यह रक्त जंग की स्थिति में उसे देश के लिए उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि देश के खाद्यान्न की स्थिति को देखते हुए सभी खापों के द्वारा इस आपदा की स्थिति में सरकार को पूर्णरूप से आश्वस्त करते हैं कि देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

पंचायत में मुख्य रूप से नरेश टिकैत, चौ. वीरेन्द्र सिंह, अमित बेनीवाल, चौ. सौदान सिंह, वरूण सहरावत, कमल मित्तल, चौ. सुखपाल सिंह, शरणवीर सिंह, चौ. संजय कालखंडे, रविन्द्र मलिक लांक, चौ. धर्मवीर सिंह, चौ. गजेन्द्र सिंह अहलावत, बाबा परमेन्द्र आर्य, बाबा ठा. ठाठ सिंह, प्रमोद कुमार पंवार, यशपाल सिंह बिजरोल सहित सैंकड़ों खाप चौधरी, थाम्बेदार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  सीमेंट कारोबारी ने पहले पढ़ी नमाज फ‍िर खुद को गोली मारीबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई।

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »