ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बर

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में अवैध ई रिक्शाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए जुटे एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने अब एक और नया प्रयोग किया है। उन्होंने ई रिक्शाओं का संचालन रोकने के लिए अब नया फरमान जारी किया है, इसके तहत सभी ई रिक्शा चालकों और स्वामियों को अपने अपने वाहनों पर पीली पट्टिका बनाकर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए ई रिक्शा चालकों को पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन बाद यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान शुरू किया जायेगा। जिन वाहनों पर यह पट्टिका नहीं होगी, उनको सीज किया जायेगा और पट्टिका में दर्ज विवरण के आधार पर यदि दूसरा व्यक्ति वाहन चलाता मिला तो चालान कर जुर्माना वसूल किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने सड़क और यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत ई रिक्शा चालकों को नये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जनपद के सभी ई रिक्शा चालकों को अब अपने वाहनों पर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों व स्वामियों को कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानि तीन तरफ पीले रंग की पट्टिका बनाकर हिन्दी में काले रंग से चालक का नाम, पता और उसका मोबाइल नम्बर अंकित करायेंगे। यह पीली पट्टिका 8 बाई 12 इंच की होगी। यह विवरण पांच दिनों के भीतर अंकित कराना अनिवार्य किया गया है। एसपी यातायात ने किया कि यह इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डाटा बनाया जा सके और जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी, यदि अन्य कोई भी चलायेगा और चैकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पांच दिन के बाद इसके लिए चैकिंग अभियान चलाकर यह व्यवस्था परखी जायेगी और इसमें विवरण नहीं पाये जाने पर ई रिक्शाओं को सीज या चालान करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी ई रिक्शा चालकों से इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव

Also Read This

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बिना भेदभाव हो रहा शहर का चहुंमुखी विकासः विकल्प जैनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरणइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »