विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव

मुजफ्फरनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव बदले गये हैं। अब यहां पर जनपद शामली में तैनात विरेन्द्र कुमार चंदेल को चार्ज दिया गया है। वो शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर कृषि उत्पादन मंडी समिति का चार्ज भी संभालेंगे।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल ने नवीन मंडी स्थल पर स्थित समिति कार्यालय पहुंचकर अपना चार्ज संभाल लिया। इस दौरान समिति के मंडी निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। यहां पर सचिव पद पर तैनात कुलदीप कुमार सिंह को शासन ने अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया था, जिसके बाद विरेन्द्र चंदेल को शामली के साथ ही यहां का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। कुलदीप कुमार कैराना मंडी समिति सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही वो जनपद शामली में भी मंडी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मंडी समिति के नए सचिव विरेन्द्र चंदेल ने कार्यालय के स्टाफ और विभागीय निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक ली। इसके बाद विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था बनाने का काम किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  गज़ब: सपा सांसद से 1.60 करोड़ की ठगी... जिस जमीन पर लिया कर्ज उसे ही बेच दिया, एफआईआर दर्ज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *