आईएमए चेयरमैन डॉ. सुनील चौधरी को दिल्ली से आई खौफनाक कॉल!

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ;आईएमएद्ध के अध्यक्ष और रामाकृष्ण हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. सुनील चौधरी को हत्या की धमकी देकर डराया और धमकाया गया है। मामला चिकित्सक की दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी के किराये की रकम को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोड़ पर स्थित रामाकृष्ण हॉस्पिटल के स्वामी अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील चौधरी आईएमए मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया है। डॉ. सुनील चौधरी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी एक अचल सम्पत्ति ग्रीन पार्क जी- 42 मैन मार्किट नई दिल्ली-16 में स्थित है। यह सम्पत्ति उनके द्वारा किराये पर दी गई है। इस सम्पत्ति के लिए किरायेदार धर्मपाल पर तीन महीने से किराया बकाया चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2025 की देर रात्रि में किरायेदार धर्मपाल ने उनके मोबाइल पर फोन किया और किराये की बकाया रकम को लेकर वार्ता हुई। जब धर्मपाल पर चिकित्सक ने सम्पत्ति के किराये के बकाया पैसे मांगने के लिए दबाव दिया तो वो बदतमीजी पर उतर आया। डॉ. सुनील का आरोप है कि फोन पर ही धर्मपाल ने उनको जान से मारने की धमकी दी और बकाया किराया नहीं देने की बात करते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। डॉ. सुनील ने बताया कि इस दौरान वो अपने किसी कार्य से विदेश में गये हुए थे, वहां से लौटने के बाद ही उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी किरायेदार धर्मपाल के खिलाफ जानलेवा हमले की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य ने महाकुंभ के लिए दान की थालियां और थैले

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव और ईओ प्रज्ञा में

Read More »