देवबंद में मानव कल्याण मंच द्वारा “नर सेवा नारायण सेवा” के तहत छबील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया

देवबंद। मानव कल्याण मंच देवबंद द्वारा “नर सेवा नारायण सेवा” कार्यक्रम की कड़ी में मंच महासचिव राजू सैनी के प्रतिष्ठान मजनू वाला रोड देवबंद पर छबील लगाकर ठंडे मीठे शरबत का वितरण किया गया l भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई l शिविर का उद्धघाटन श्री विपिन त्यागी एडवोकेट (सभासद नगर पालिका परिषद, देवबंद) व मंच के संस्थापक श्री अरूण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए श्री विपिन त्यागी एडवोकेट ने कहा कि गर्मी मैं प्यासे व्यक्ति को मीठा शर्बत पिलाने से पुण्य कार्य इस जीवन में कोई नहीं है और कहा कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है जो प्राणियों के लिए संजीवनी का कार्य करती है इसलिए जल को हमें प्राणियों के जीवन के लिए बचाना चाहिए l

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन शांतिधारा व प्रवचन का आयोजन

मंच के संस्थापक अरूण अग्रवाल ने कहा कि हमें जो मानव जीवन मिला है उसमें जल सेवा से बढ़कर कोई भी मानव सेवा कार्य नहीं है और मानव सेवा करने से अहम की भावना का ह्रास होता है तथा मनुष्य सत कार्यों में लगा रहता हैl मंच अध्यक्ष श्री सुशील कर्णवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानव कल्याण मंच लगातार सेवा कार्य कर रहा है और हम मानव रूप में इस दुनिया में आए हैं तो निर्धन व जरूरतमंद मानव की सेवा प्रत्येक व्यक्ति को करनी चाहिएl अपने परिवार का भरण पोषण तो जीव – जंतु , पशु – पक्षी भी करते हैंl परंतु मनुष्य एक ऐसा जीव है जो प्रत्येक निर्धन व पीड़ित व्यक्ति की सहायता करने का प्रयत्न करता है l और हमें किसी भी असहाय व्यक्ति की निस्वार्थ भाव से सहायता करनी चाहिए l यही सच्ची ईश्वर सेवा है l मंच महासचिव राजू सैनी ने बताया कि मानव कल्याण मंच लगातार कई वर्षों से शर्बत वितरण का सेवा कार्य कर रहा हैl और आगे भी इसी प्रकार से करता रहेगा l

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

कार्यक्रम संयोजक व विशेष सहयोगी संजय सैनी ने कहा कि किसी भी संस्था के सेवा कार्य उसे जीवित बनाए रखते हैं। मानव कल्याण मंच के सभी सदस्यों ने सफल कार्यक्रम के लिए राजू सैनी व संजय सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव शर्मा, प्रमोद मित्तल,श्याम चौहान, नरेंद्र बंसल, जितेंद्र कश्यप,डॉ कांता त्यागी, श्रीमति शुभलेश शर्मा, नंद किशोर नागर, यश बंसल,अमित गर्ग बिट्टू, राजकुमार जाटव , रविंद्र कश्यप एडवोकेट, कुलदीप दीप, संजीव सिंघल , चन्द्रप्रकाश गाबा, अमन गोयल, खिलाफत बुलेटिन से ओमबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य से उत्सव का स्वागत

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »