अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद में अपने पहले ही तहसील दिवस में शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों और प्रकरणों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था करने, हर प्रकरण में मौके पर जाकर शिकायत का भौतिक सत्यापन कराने और शत प्रतिशत निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने दस शिकायतों को हाथों हाथ निपटाते हुए फरियादियों को राहत प्रदान करने का काम किया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खतौली को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हुई हैं उनको स्वयं देखकर उन शिकायतों को ऑनलाइन अपलोड कराते हुए शिकायतो का निस्तारण कराएं। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देश दिये कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समस्यायों का स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारी को शिकायतकर्ता के यहां मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध मे फीडबैक लिया जाए, कि शिकायत के निस्तारण में वह संतुष्ट या असंतुष्ट हैं, मौके का फोटो व वीडियो बनाया जाए और प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए,कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयांतर्गत निस्तारण कराया जाये।

तहसील खतौली में समाधान दिवस मेें अधिकारियों के समक्ष आई कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व, भूमि विवाद अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी,शौचालय, पेंशन, सड़क,नाला, विद्युत विभाग आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ ही उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अफसर और थाना प्रभारी के अलावा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर कचहरी में हंगामा: गिरफ्तारी के दौरान वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा, लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेशसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »