खालापार में पटाखे वाली बुलेट पुलिस पर भारी, मारपीट के बाद पुलिस से बाइक छीन फरार हो गये युवक

मुजफ्फरनगर। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल खालापार में पिछले कुछ दिनों से बाइक सवार युवकों का हुड़दंग किसी से छिपा नहीं है। पुलिस सब कुछ जानकार भी अंजान है और लोग परेशान हो रहे हैं। कई दिनों से पटाखे वाली बुलेट के आतंक को लेकर चर्चा चल रही थी कि इसी बीच इसी विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना भी घटित हो गई। लोगों ने पटाखे वाली बुलेट बाइक पकड़ ली और इन बाइकर्स युवकों का विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस पहुंची और बाइक को पकड़ लिया, लेकिन यह युवक इतने दबंग निकले कि पुलिस के कब्जे से अपनी बाइक छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने इस मामले को रफा दफा भी कर दिया था, लेकिन शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर युवकों के बीच होती मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस में हलचल मच गई। अब पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यवाही करने की बात कह कर पल्ला झाड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव

शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसमें कुछ युवकों के बीच रात के समय मारपीट होती नजर आ रही है। कुछ लोग बीच बचाव में भी जुटे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवक एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं। बाइक और साइकिल सड़क पर गिरी हैं। इसको लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि सोशल मीडिया पर युवकों के बीच मारपीट का यह वीडियो खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला खादरवाला में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना का है। बताया गया है कि कुछ युवक खालापार और खादरवाला में कई दिनों से अपनी अपनी बाइकों से आतंक मचाये हुए हैं। इसमें पटाखा छोड़ने वाली बुलेट का शोर ज्यादा है। कुछ युवक बुलेट लेकर आते हैं और पटाखो छुड़ाते हैं। इनको रोकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वो झगड़े पर उतर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पडौसी के खेत में चोरी से फसल काट रही थी दो बहनें, टोका तो चल गये धारदार हथियार

लोगों का कहना है कि शुक्रवार की देर रात भी ऐसे ही कुछ बाइक सवार युवक खालापार में अपनी दबंगई दिखाते हुए बुलेट से पटाखा छोड़ते हुए निकल रहे थे, इनको कुछ लोगों ने पकड़ लिया और विरोध किया तो इन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया और दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट हो गई, इसमें कई लोगों को चोट भी आई है। बताया गया कि पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी और लोगों ने पटाखे वाली बुलेट पकड़कर पुलिस कर्मियों को सौंप दी थी, लेकिन ये हमलावर युवक इतने दबंग थे कि पुलिस कर्मियों से अपनी बाइक को छीनकर फरार हो गये। पुलिस अपनी इस नाकामी वाली घटना को छिपाये हुए थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पोल खुल गई। मामले में खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रात के समय कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो खादरवाला का बताया जा रहा है। इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि खादरवाला में बाइकर्स युवकों के बीच विवाद होने पर यह मारपीट हुई है। इसमें पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गये थे। वीडियो का परीक्षण करते हुए इस मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कराने का काम चल रहा है। जल्द ही मामले में कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

Also Read This

पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

  कासगंज- यूपी के कासगंज जिले में एक परिवार ने नाबालिग बेटी को पूरी रात पीटा। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने नाबालिग की लाश को जला दिया। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शान की खातिर परिजन ने किशोरी की हत्या कर शव को शनिवार रात श्मशान में जला दिया। किशोरी दो दिन पहले गांव निवासी प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पानी डालकर चिता को बुझायाए फिर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घर पर

Read More »

थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से सनसनी फैल गई। पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी, उसी समय पीछे से आए पति ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम में बताया गया कि अनूप की पत्नी सोनी सात

Read More »

Каким образом глубинные ощущения формируют выборы

Каким образом глубинные ощущения формируют выборы Каждый сутки мы принимаем сотни выборов, от отбора завтрака до значимых житейских поворотов. Протяженное срок считалось, что принятие выводов — это чрезвычайно рациональный ход, опирающийся на логическом изучении фактов. Но сегодняшняя нейронаука раскрывает изумительную правду: наши внутренние чувства выполняют ключевую задачу в создании подборов, регулярно устанавливая результат еще до того, как разум завершит логический рассмотрение. Сцепление между организмом и мозгом в принципе принятия выводов оказывается значительно более непростым и занимательным, чем предполагалось ранее. рокс казино структуры процессинга телесных знаков напрямую воздействуют на то, какие версии видятся нам притягательными или отталкивающими. Такой механизм происходит на бессознательном градации, образуя аффективный фон для последующих разумных раздумий. Концепция

Read More »