राजपुर-छाजपुर में आरोपी ने पुलिस का किया घेराव, दिया धरना

मुजफ्फरनगर। गांव राजपुर छाजपुर में घर के बाहर गली में नियमों के विपरीत लम्बा रैम्प बनवाने को लेकर हुई शिकायत के बाद साम्प्रदायिक विवाद की स्थिति बन गई। यहां पर शिकायत के बाद कार्यवाही करने के लिए गई पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों और महिलाओं ने घेराव करते हुए हमले का प्रयास किया, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया। इसके विरोध में आरोपी पक्ष के लोगों ने ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से पीआरवी मोबाईल पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम राजपुर छाजपुर में सहेन्द्र पुत्र कर्मसिंह द्वारा सड़क पर अपने घर के बाद नियमों के विपरीत बड़ा रैम्प बनवाया जा रहा है। इस रैम्प बनाने पर सहेन्द्र का विरोध नफीस पुत्र हमीद और वलेदीन पुत्र सद्दीक द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव और कहासुनी हो रही है। इस सूचना पर पीआरवी मोबाईल तथा चैकी परासौली थाना बुढाना की चीता मोबाईल पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी।

इसे भी पढ़ें:  एक अकेले बदमाश ने तमंचा लेकर एक्सिस बैंक में डाला 40 लाख का डाका

एसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था भंग होते देखकर दोनो पक्षों के लोगों को थाने बुलाने हेतु पीआरवी मोबाइल पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठाया जा रहा था, जिस पर मामले में शिकायत करने वाले नफीस व वलेदीन तो बिना शांति भंग किये पुलिस की गाड़ी में बैठ गये, परन्तु गलत तरीके से रैम्प का निर्माण करते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया और सहेन्द्र तथा उसके पक्ष के लोगों एवं महिलाओं द्वारा मौके पर भारी हंगामा और विरोध करते हुए पुलिस का घेराव किया गया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों से 02-02 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बता दें कि पुलिस द्वारा सहेन्द्र को भी हिरासत में लिये जाने के बाद उसके पक्ष के लोगों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर धरना दिया गया था। पुलिस पर आरोप लगाये गये थे। वहीं पुलिस के घेराव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस पार्टी का घेराव करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस लाठियां फटकारते हुए दिखाई दे रही है। आरोप लगाया कि महिलाओं को पीटा गया, जबकि महिलाओं पर खुद एसपी देहात का आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस टीम का घेराव किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता

Read More »