इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आईएमए परिवारों ने रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए जमकर धमाल किया और हर्ष व उल्लास के बीच एक दूसरे को इस पंच उत्सव की बधाइयां दी गई।

दीपावली, दीवाली, दीपो का त्योहार भारत के सबसे बड़े, लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है स दीपावली को दीपों का त्योहार या दीपोत्सव भी कहा जाता है। इस अवसर पर हिंदू अनुयायी मिट्टी के दीपक जलाते हैं और अपने घरों को रंगोली से सजाते हैं और खूब रोशनी करते हैं व फुलझड़ी के साथ ही अन्य आतिशबाजी भी इस पर्व की परम्परा मं शामिल हैं। दिवाली 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी और साथ ही अंधकार पर रोशनी की विजय का प्रतीक है। अपने घरों की सफाई और उन्हें तरह तरह के लाइट से सजाने के बाद लक्ष्मी व गणेश की पूजा के साथ दीपावली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है, परिचित व मित्र एक दूसरे के घर जाकर आपस में गले मिलकर दीपावली की शुभ कामनाएँ देते हैं व मिठाइयां और उपहारों का आदान प्रदान करते हैं तथा रात के समय बच्चे आतिशबाजी कर इस आनंद को चरम तक पहंुचाने का काम करते हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन परिवार ने भी मुजफ्फरनगर इकाई के अध्यक्ष डा. सुनील चौधरी के निर्देशन में यह त्योहार हाईवे बायपास स्थित होटल वेल्विस्टा में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के बीच हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गायन, संगीत और डान्स आदि का रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया, जिसमे की चिकित्सकों व उनके परिवार जनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें खाने पीने व खेलों आदि के विभिन्न स्टाल और तंबोला आदि भी रखा गया था, जिसको सभी ने पसंद किया और मनोरंजन के इस अवसर का खूब आनंद लिया। बाद में सभी ने पटाखों व रंग बिरंगी आतिशबाजी का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डा. मनोज काबरा ने बड़े ही दिलचस्प अन्दाज़ में किया। डा. पूजा चौधरी व डा. ममता काबरा का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का दावा: भाजपा में टकराव SIR से कटा वोटर डेटा की देन, विद्रोही बैठक नहीं

आईएमए के इस दीपावली उत्सव समारोह में काफ़ी चिकित्सक सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025-26 डा. यश अग्रवाल, डा. मुकेश जैन, डा. एस सी गुप्ता, डा. गजराज वीर सिंह, डा. यू सी गौड़, डा. डी एस मलिक, डा. प्रदीप कुमार, डा. पंकज सिंह, डा. सुभाष बाल्यान, डा. अशोक सिंघल, डा. हेमन्त शर्मा, डा. अमोद कुमार, डा. हरीश कुमार, डा. पंकज अग्रवाल, डा. रिजवान अली, डा. दीपक गोयल, डा. रोहित गोयल, डा. प्रेम सिंह, डा. अरविंद सैनी, डा. कुलदीप सिंह चौहान, डा. अनिल कक्कड़, डा. संजीव सिंघल, डा. पी के चाँद, डा. के डी सिंह, डा. राजेश मारवाह, डा. राजेश्वर सिंह, डा. अशोक शर्मा, डा. अनुज माहेश्वरी, डा. पी के कम्बोज, डा. रविंद्र जैन, डा. दीपक गोयल, डा. संजीव जैन, डा. सिद्धार्थ गोयल, डा. अजय पंवार, डा. राजबीर सिंह मलिक, डा. मनीष गुप्ता, डा. पंकज सिंह, डा. जितेंद्र रुहेला, डा. डी के शर्मा, डा. रिजवान अली, डा. अजय सिंघल, डा. अभिषेक गौड़, डा. संजीव जैन, डा. पल्लव जैन, डा. अनिल कुमार, डा. अनुभव जैन, डा. विकास गर्ग, डा. आशीष बाल्यान, डा. गौरव निर्वाल, डा. विभोर कुशवाहा, डा. निशा मलिक, डा. रेणु अग्रवाल, डा. प्रीति गर्ग, डा. दीप शिखा जैन, डा. सुनीता जैन, डा. रेणु गोयल, डा. नूतन जैन, डा. अनीता शर्मा आदि काफ़ी संख्या में महिला सदस्य व परिवारजन उपास्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा। आईएमए परिवार की तरफ़ से सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की गई। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंद

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का दावा: भाजपा में

Read More »