मंसूरपुर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर इलाके में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक 6 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम निवासी आरोपी मजदूर मानवीर उर्फ इमैनुअल उर्फ सनविल इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद बच्ची की लाश को कमरे में बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की रात ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ खतौली ने दावा किया है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर किया गया था। पुलिस ने वो तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाले आसाम निवासी मजदूर परिवार की छह साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी मजदूर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। यह फैक्टरी जनपद के एक बड़े उद्योगपति की बताई जाती है। बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना क्षेत्र के बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया। मंसूरपुर पुलिस ने 14 घंटे बाद ही आरोपित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी के दोनों पैरों में गोली लगी है। दुष्कर्मी असम का रहने वाला है और यहां बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्टरी में मजदूरी करता है। आसाम के गांव बेरगाजली जिला उदलगिरी निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्रीबालाजी क्रिस्टल डिस्टलरी में मजदूरी करता है। फैक्टरी के ठीक सामने बाहर से काम करने आए मजदूरों के लिए लेबर कॉलोनी बना रखी है। गुरुवार को पीड़ित परिवार अपनी छह वर्ष की बेटी को घर पर अकेला छोड़कर फैक्टरी में मजदूरी करने गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

देर शाम को बच्ची की मां मजदूरी करके अपने रूम पर वापस आई तो उसे अपनी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता पता नहीं चला तभी पड़ोसियों और महिला ने तलाश शुरू की तो पता लगा कि उसकी बेटी को बिल्डिंग के सबसे निचले हिस्से में रूम लेकर रह रहा मानवीर उर्फ इमानविल उर्फ सैमुअल पुत्र आदम संगमा निवासी गांव कटहल गुडी जिला नगांव, आसाम उसकी बेटी को अपने साथ रूम में ले गया था। बच्ची की मां ने जाकर देखा तो आरोपित के रूम पर ताला हुआ था। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर ताला तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। उसकी छह वर्ष की बेटी कंबल में लिपटी हुई खून से लथपथ नग्न अवस्था में मृत पड़ी थी। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने फरार दुष्कर्मी हत्यारोपित मानवीर को बेगराजपुर के समीप जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में लगी है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर कर जानकारी ली है। बताया कि आरोपित मंसूरपुर से फरार होने की फिराक में था, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

टॉफी दिलाने के नाम पर बच्ची को कमरे पर ले गया था आरोपी

मुजफ्फरनगर। छह साल की मासूम बच्ची के माता पिता थोड़े सतर्क होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। दरअसल, जब बच्ची के माता पिता फैक्टरी में काम करने के लिए निकल रहे थे तो आरोपी मजदूर जोकि उनके इलाके का ही निवासी था, बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ उनके सामने ही लेकर गया था और जब वो फैक्टरी जाने लगे तो बच्ची को उन्होंने उसी आरोपी के साथ उसके कमरे की ओर जाते हुए देखा था, लेकिन तब माता पिता ने उसे परिचित मानकर ही उस पर विश्वास कर लिया और सोचा कि बच्ची उसके पास सुरक्षित रहेगी। लेकिन चंद घंटे बाद ही जब वो लौटे तो बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या होने से उनका विश्वास डगमगा गया। पुलिस ने इस मामले में काबिले तारीफ कार्यवाही की है। आरोपी को जानकार मानकर नजरअंदाज कर देना ही उनकी भूल निकली। जब बच्ची देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आरोपी के कमरे का ताला तोड़ने पर अंदर बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली। आरोपी पर हत्या और दुष्कर्म के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। इस घटना से इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। दोनों पक्ष एक ही बिल्डिंग में रहते थे, जहां पीड़ित परिवार दूसरी मंजिल पर और आरोपी ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। घटना के बाद फैक्टरी मालिक भी पीड़ित मजदूर परिवार के बीच पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोषइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »