MUZAFFARNAGAR-सड़क पर बेइज्जत हुई पालिका टीम ने किया अवैध होर्डिंग हटाने से इंकार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से चलाये जा रहे विज्ञापन प्रचार प्रसार के कारोबार की नस दबाई गई तो अवैध कारोबार कर बड़े पैमाने पर पालिका को राजस्व की चोट पहुंचाने वाले विज्ञापन एजेंसियों के मालिकों को चोट पहुंचती नजर आई। एक विज्ञापन एजेंसी के मालिक ने पालिका की टीम द्वारा अवैध होर्डिंग हटाये जाने की कार्यवाही का मौके पर पहुंचकर विरोध किया और बेखौफ होकर गाली गलौच करते हुए पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को सरेआम बेइज्जत किया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ चेयरपर्सन तथा अधिशासी अधिकारी के आदेशोें का पालन करने उतरी टीम इस बेइज्जत और धमकी से आहत है। टीम ने सुरक्षा और सम्मान का सवाल उठाते हुए शहर में अवैध होर्डिंग हटाने के अभियान को चलाने से साफ इंकार कर दिया है और विज्ञापन एजेंसी के आरोपी मालिक के खिलाफ अपने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भी कर दी है। इसी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी जताई और अभियान को लेकर सोमवार को मीटिंग कॉल कर ली है।

शहरी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग और यूनीपोल आदि विज्ञापन पट के कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए विज्ञापन एजेंसियों और पालिका के बीच समन्वय बनाकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसके लिए विज्ञापन एजेंसियों की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया था कि शहरी क्षेत्र में सर्वे कराकर अवैध होर्डिंग व यूनीपोल को चिन्हित कराया जाये। इस पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तीनों राजस्व निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित करते हुए दो मई को विज्ञापन पटों का भौतिक सत्यापन करने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट तलब की थी। 21 मई को रिपोर्ट ईओ को सौंपी गई तो इसमें सर्वे के आधार पर जो तथ्य सामने आये, उसमें शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विज्ञापन प्रचार प्रसार के लिए अवैध कारोबार की कड़ी से कुड़ी खुलती नजर आई। 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाये गये।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद 24 मई को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को चिन्हित अवैध होर्डिंग और यूनीपोल को हटवाने के निर्देश दिये थे। अभियान शुरू न होने पर ईओ ने सख्ती की तो शनिवार को कर अधीक्षक तीनों राजस्व निरीक्षकों को पूरी टीम के साथ फील्ड में उतरे। इस अभियान के विरोध की पहले से ही संभावना जताई जा रही थी, इसके बावजूद भी टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल नहीं लिया गया। टीम ने शनिवार को एसएसपी आवास के बाहर लगे अवैध होर्डिंग को हटवाने की कार्यवाही शुरू की तो इसी बीच टीम के साथ अभद्रता की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौत

इस घटना को लेकर तीनों राजस्व निरीक्षकों अमरजीत सिंह, विजय कुमार और अमित कुमार के साथ ही टीम में शामिल सभी 13 पालिका कर्मियों ने कर अधीक्षक को लिखिता शिकायत करते हुए शहर से अवैध होर्डिंग हटाने से साफ इंकार कर दिया। टीम ने अपनी शिकायत में बताया कि एसएसपी आवास के पास इण्डिया एडवरटाइजिंग एजेंसी का होर्डिंग अवैध पाये जाने पर चिन्हित किया गया था। उसको हटाने की कार्यवाही के दौरान ही वहां सलोनी एडवरटाइजिंग एजेंसी के मालिक सुनील कुमार पहुंचे और आते ही गाली गलौच शुरू कर दी थी, विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गये। धमकी दी गई कि वो शहर से एक भी अवैध होर्डिंग उतरने नहीं देंगे। इस अभद्रता के कारण टीम में रोष और सुरक्षा के प्रति चिंता बनी है। टीम ने अभियान को उसी समय रोक दिया और हटाये गये अवैध होर्डिंग की सामग्री को पालिका स्टोर में जमा करने के साथ ही अवैध होर्डिंग हटाने से साफ इंकार दिया।

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने बताया कि घटना के बाद उनके द्वारा फोन पर चेयरपर्सन को अवगत करा दिया गया था और अभियान रोकने की जानकारी भी दे दी गई थी। इसके साथ ही टीम द्वारा दी गई लिखित शिकायत ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने कहा कि पालिका के अधिकारी और कर्मचारी के लिए सुरक्षा और सम्मान पहला विषय है। जब तक इसके लिए भरोसा नहीं मिलता अभियान चलाने से टीम ने इंकार कर दिया है। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को मीटिंग बुलाई है, जिसमें अभियान को लेकर नीति तय की जायेगी। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने विरोध किया, टीम उसका होर्डिंग नहीं उतार रही थी। इसमें आगामी कार्यवाही चेयरपर्सन व ईओ के साथ मीटिंग के बाद ही तय की जायेगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि कर अधीक्षक के माध्यम से टीम द्वारा की गयी लिखित शिकायत मिली है। जबकि चेयरपर्सन द्वारा सोमवार को बुलाई गई मीटिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। जिस टीम के साथ अभद्रता की गई है, उसमें राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, विजय कुमार और अमित कुमार के साथ ही बिल कलेक्टर और कर्मचारी संगठन के शाखा मंत्री विकास शर्मा, मनीष कुमार, वसीम अहमद, सतेन्द्र कुमार, शोभित और दीपक शर्मा के साथ ही अनुचर इकरार अहमद, अरविन्द, वाजिद और सुनील शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर पत्नी हत्या: लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »