रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

मुज़फ्फरनगर। संविधान मान स्तंभ दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, महावीर चौक में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन ने पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मिशन 2027 के लिए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू किया है। सपा के भीतर गुटबाजी को खत्म करने और पुराने साथियों को जोड़ने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुनव्वर हसन के साथियों में शामिल रहे उत्तरी लद्दावाला वार्ड-48 के सभासद शौकत अंसारी की गैरमौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए इकरा हसन ने अपने घर कैराना पहउनके घर जाकर वीडियो कॉल पर बातचीत की।

इस वीडियो कॉल में पहले इकरा की माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने सभासद शौकत अंसारी से संवाद शुरू किया, जिसके बाद इकरा हसन ने उनके साथ लंबी वार्ता की और पार्टी की मजबूती एवं यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान शौकत अंसारी ने स्पष्ट किया कि वह वरिष्ठ नेता सरताज राणा के न आने की वजह से ही इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सरताज राणा पूर्व सांसद मरहूम मुनव्वर हसन के खास दोस्तों में शामिल रहे और मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक रहे हैं, वो जिस कार्यक्रम में नहीं जाते, वहां मेरी मौजूदगी भी उचित नहीं लगती। उनका सम्मान मेरे लिए सबसे पहले है। शौकत अंसारी ने सांसद इकरा हसन के पार्टी के प्रति समर्पण और पुराने कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी ही लीडरशिप पार्टी को एकजुट और मजबूत बनाती है।

इसे भी पढ़ें:  व्यासजी के तहखाने में मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं

बताया जा रहा है कि सांसद इकरा हसन अपने पिता पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की राजनीतिक विरासत को आत्मसात करते हुए उसी भावना के साथ सपा के पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी हैं। उनके इस भावनात्मक जुड़ाव और संवाद की शैली को पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। सियासी गलियारों में इसे अखिलेश यादव के रूठे सिपाहियों को मनाने की एक मजबूत कड़ी माना जा रहा है। इकरा की यह पहल न सिर्फ पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़े रखने की कोशिश है, बल्कि सपा में अंदरूनी मतभेदों को खत्म कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः

Read More »