अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफा

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर में अचानक ही हुए एक घटनाक्रम ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। कांवड़ यात्रा में वैश्य सभा के 30वें निःशुल्क मेडिकल कैम्प का भव्य आयोजन कराने वाले कृष्ण गोपाल मित्तल ने वैश्य सभा अध्यक्ष पद से अचानक ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री को भेजे अपने त्याग पत्र में इस निर्णय के लिए निजी कारण बताते हुए उनको सभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए सभी सदस्यों और समाज का आभार भी व्यक्त किया है।

कृष्ण गोपाल मित्तल जनपद के जाने पहचाने चेहरे हैं। वो प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन को बरसों से चला रहे हैं। इस संगठन में वो प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी का दायित्व निभाते हुए व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से भी संगठनात्मक रूप से जुड़े होने के कारण कई अहम जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी दायित्व निभा रहे हैं। कृष्ण गोपाल मित्तल को करीब ढाई साल पूर्व निर्वाचित हुई वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर की नवीन कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले भी वो वैश्य सभा में अध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं।

इस पद पर वर्तमान में रहते हुए उनके द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर वैश्य सभा का 30वां निःशुल्क मेडिकल कैम्प भव्य रूप से आयोजित कराने में महती भूमिका निभाई और चार दिन के इस कैम्प में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भोले कांवड़ियों की सेवा की। इसके बाद ही अचानक ही बदले घटनाक्रम में शनिवार को कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर एक नई हलचल पैदा कर दी गई। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश बंसल और महामंत्री अजय सिंघल को भेजे अपने त्याग पत्र में कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वो अपने निजी कारणों के चलते सभा के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों ने उनको वैश्य सभा में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित कराने में सहयोग प्रदान करते हुए समाज की सेवा का अवसर दिया, वो तहे दिल से उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

वैश्य सभा के महामंत्री अजय सिंघल ने बताया कि अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल का त्याग पत्र दोपहर बाद तक उनको प्राप्त नहीं हुआ था, वो इसके पीछे के कारण भी नहीं जानते हैं, वैश्य सभा में सभी कुछ ठीक चल रहा है। इसकी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का होता है, लेकिन ढाई साल हो जाने के कारण सभा के पदाधिकारियों के बीच चुनाव कराने की चर्चा चल रही है। पिछला चुनाव भी देरी से हुआ था, इस साल के अंत तक नवीन कार्यकारिणी का गठन किये जाने पर विचार चल रहा है। इस बीच कृष्ण गोपाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया, वो कुछ नहीं कह सकते हैं। उनका कार्यकाल अच्छा रहा है और वो दूसरी बार अध्यक्ष बने थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि संगठनात्मक रूप से व्यस्तता के कारण ही कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा वैश्य सभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया है। वो कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दल से सभी जुड़े हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वोल्टेज कम आने पर भड़के ग्रामीण, जेई को बनाया बंधकजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »