सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महाराणा संग्राम सिंह उर्फ राणा सांगा के सम्बंध में दिये गये बयान के विरोध में शुक्रवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

क्षत्रिय समाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे और सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को सौंपा गया। कहा गया कि राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में राणा सांगा के खिलाफ गददार एवं देश द्रोही जैसे अपमानित शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया गया, जिससे समस्त क्षत्रिय एवं हिन्दू समाज में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने सपा सांसद को तत्काल प्रभाव से राज्य सभा की सदस्यता से निष्कासित करते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और देश में किसी भी महापुरूष के प्रति कोई भी गलत बयानबाजी करता है तो उनके खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिला सहकारी बैंक के सभापति ठा. रामनाथ सिंह, राहुल चौहान, दीपक सोम, विशाल सिंह, अंकुर राणा, रितिक राणा, सन्दीप राघव, नवनीत राजा, सौरभ राणा, आदित्य चौहान आदि लोग शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में सांस्कृति कार्यक्रमों की श्रृखला में सोमवार देर शाम एक शाम गीत गजल के नाम आयोजित की गई।

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »