सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का कुंवर ब्रजेश सिंह,

राज्यमंत्री लो०नि०वि०, उ०प्र० सरकार, व डा० प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० रियंका चौधरी अधीक्षक, सामु०स्वा०केन्द्र, देवबन्द की अध्यक्षता में पूनम त्यागी, हैल्थ सुपरवाईजर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय त्यागी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, विपिन गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवबन्द, डा० सुखपाल स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, डा० उपेन्द्र चौधरी, सोनिक कश्यप मण्डल अध्यक्ष, अरूण गुप्ता नगर अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि देवबन्द क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से बेहतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को उपचार के लिए कहीं अन्य नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। जिससे सभी को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सकें। डा० प्रवीण कुमार द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर कैम्प आदि लगाकर ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधायें दी जा रही है। मरीजों को बहतर उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके इसका भी ध्यान रखा जाता है। इस मौके पर डा० आशुतोष एम०ओ०, डा० अनुज चौहान, पूरण सिंह राघड़ चीफ फार्मासिस्ट, देवेन्द्र सिंह बी०पी०एम०, मोतीलाल बी०सी०पी०एम० आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  तकनीक का सहारा लेकर समाज को सुधारने में जुटे चेयरमैन जहीर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »