ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना और क्रांतिसेना जैसे हिंदूवादी संगठनों की कमान संभाल कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व की अलख जगाने वाले ललित मोहन शर्मा के साथ समाज पूरी तरह से जुड़ता जा रहा है। 22 दिसम्बर को मुस्लिम जनंसख्या, वक्फ बोर्ड और अन्य समस्याओं को लेकर उनके जन आक्रोश रैली आंदोलन को सभी समाज का समर्थन मिल रहा है।

क्रांतिसेना द्वारा चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को मंसूरपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर 50 से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। मंडल अध्यक्ष शरद कपूर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला सचिव बृजपाल कश्यप महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र तायल युवा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने जड़ौदा, सराय रसूलपुर, मंसूरपुर, सहित अनेक गांवों का दौरा कर युवाओं को क्रांतिसेना से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि क्रांतिसेना ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो हिंदुत्व के अलावा आम जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यक्रम करता है।

इसे भी पढ़ें:  TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

उन्होंने कहा कि जहाँ सरकारी सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है वही बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग बुरी तरह परेशान है। उन्होंने युवाओं से 22 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्नान करते हुए कहा कि मुस्लिम आबादी पर रोकथाम, हिंदू बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता देने वक्त बोर्ड को भंग कर सनातन बोर्ड की स्थापना जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर होने वाली विराट रैली में सभी युवाओं को भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर सतीश चौधरी, दीपांशु कश्यप, नीरज सैनी, पवन सैनी, सोहनलाल, श्याम सुंदर, अभिषेक, राकेश पाल, नरेश कुमार, मोनु पाल, रणपाल, कैलाश चंद्र उपाध्याय, राजपाल, शिवचरण, कलीराम, विनोद कुमार, अमरचंद, सोनू, सोहन लाल, राजपाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चौकड़ा बिजलीघर पर किसानों ने किया

Read More »