एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधि

मुजफ्फरनगर। एस० डी० कॉलेज ऑफ़ लॉ में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा एलएल०बी० (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) के उपाधि वितरण कार्यक्रम सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। दीप का प्रज्वल्लन मुख्य अतिथि कॉलेज चेयरमैन अशोक सरीन, कॉलेज सचिव विनोद कुमार एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ रेनू गर्ग तथा कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक सरीन ने कहा की लॉ की उपाधि प्राप्त होना निःसंदेह एक ऐसा गौरव का क्षण है, जो हमें इस बात का एहसास कराता है कि अब हम समाज में उस न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जहां हमें अपने पक्षकार को न्याय दिलाना है। कॉलेज सचिव विनोद कुमार ने कहा की हम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ रेनू गर्ग ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे विद्यार्थी आज यहां से अपनी शिक्षा पूरी कर समाज में अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज को न्याय दिलाने का कार्य करने की राह पर अग्रसर हो रहे हैं। कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि विधि का व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है, जिसकी कोई सीमा नहीं है और इसमें हम एक वकील तथा एक न्यायिक अधिकारी के रूप में स्वयं को सिद्ध कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- "जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली"

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने अपने सभी शिक्षक गणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग तथा मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना कठिन कार्य था। कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहेस

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगात

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »