अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैली

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में देश भर में उठ रहे विरोध के स्वर शुक्रवार को जिला कचहरी में भी सुनाई दिये। यहां पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नन पर प्रदेश व्यापारी आंदोलन की कड़ी में बार संघ ने नो वर्क किया और अधिवक्ताओं ने सरकार से ये निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कचहरी में अधिवक्ताओं का नो वर्क होने के कारण न्यायिक विभाग में कामकाज भी प्रभावित रहा और वादकारियों को भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता अधिनियम 1961 में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। इस बदलाव के लिए सरकार अधिवक्ता संधोधन बिल 2025 ला रही है। इसमें कई नये प्रावधान किये गये हैं। सरकार के इस निर्णय को बार और बेंच के हितों के खिलाफ बताते हुए अधिवक्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश में अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। आज सवेरे जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कुंवर पाल सिंह और महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मित्तल और महासचिव राज सिंह रावत के नेतृत्व में दोनो बार के सदस्य अधिवक्ता एकत्र हुए और हाथों पर काली पट्टी बांधकर कचहरी परिसर में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

बाद में यह जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ और यहां पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा गया। बार संघ अध्यक्ष ठा. कुंवर पाल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किये गये हैं। इसी कड़ी में आज कचहरी में नो वर्क करते हुए अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर अपना रोष प्रकट किया है। ज्ञापन के बाद बार संघ के आह्नान पर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें बार पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अधिवक्ता अधिनियम 1961 को बदलने जा रही है, नया कानून लाया जा रहा है, जिसमें अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ प्रावधान किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन पहले छुट्टी आए सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि बार और बेंच मिलकर ही न्याय की व्यवस्था पूर्ण होती है, लेकिन सरकार न्यायालय में हस्तक्षेप करने के लिए बार को टारगेट कर रही है। इसीलिए सरकार अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन करने की तैयारी कर रही है, यह संशोधन वकीलों की स्वतंत्रता पर सीधे स्तर पर एक प्रहार है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ हम आगे बढ़कर अपनी लड़ाई को लड़ेंगे, जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है, यह आंदोलन किया जायेगा। कहा गया कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था के रथ का पहिया है, यदि इसके अधिकारों, स्वतंत्रता और सुरक्षा की अनदेखी की जायेगी तो यह व्यवस्थ सम्पूर्ण न्यायिक व्यवस्था को कमजोर करेगी। सभी अधिवक्ताओं ने इस लड़ाई में एकजुटता से शामिल होने का संकल्प भी लिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि अधिवक्ता संशोधन बिल को तत्काल वापस लिया जाये, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाये, अधिवक्ताओं को दस लाख का मेडिक्लेम और दस लाख का बीमा सुविधा दिया जाये, अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना चलायी जाये। 

इसे भी पढ़ें:  चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटा

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »