चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादांे को याद करते हुए उनके शहीदी दिवस वीर बाल दिवस मनाते हुए इन चारों साहिबजादों को शहीद करने वाले मुगल शासकों के पोस्टरों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जूतों से पिटाई की।

व चौक स्थित तुलसी पार्क में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों के बलिदान सप्ताह पर सर्वप्रथम चार साहिब जादो को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके पश्चात औरंगज़ेब और उसके क्रूर सेनापति वजीर खान के फोटो पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शिव सेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को बाल दिवस के रूप में कई वर्षों से मनाने की मांग उठने वाले हिंदू नेता संजय अरोरा जी व हिंदू नेत्री सरिता अरोरा जी को भगवा पटका पहनकर सम्मानित करते हुए कहा कि जो भी हिंदू वीर हिंदुत्व व मातृभूमि के लिए कार्य करेगा। वह हमारे लिए अग्रणीय व पूजनीय होगा। इस अवसर पर शिवसेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और हिंदू समाज को औरंगजेब व उसके जैसे मुगलों के द्वारा की गई हिंदुओं पर कुरूरता नहीं भूलनी चाहिए, क्योंकि उसने इस्लाम के नाम पर कितनी बर्बरता से गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चों का कत्ल किया था। किस तरह गुरु गोविंद सिंह जी के एक-एक साहिबजादे कई कई हजार मुगलों से लोहा लेते हुए शहीद हुए किस तरह 5 साल और 7 साल के बच्चों को धर्म बदलने पर मजबूर किया गया। मगर वीर बहादुर बच्चों द्वारा धर्म बदलने को माना करने पर कुरूर औरंगजेब के आदेश पर वजीर खान ने जिंदा दीवार में चीनवा दिया। शिवसेना नेताओं ने एक सुर में सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में जो भी ओरंगजेब के नाम से सड़क आदि है, उनके नाम बदला जाए और औरंगजेब की मजार को तुरंत धुव्स्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी वसंत कश्यप, पश्चिम प्रभारी रेनू चौधरी, नेहा गोयल, हिंदू नेत्री सुनीता मलिक, गुड्डी चौधरी, चित्रा गुप्ता, रश्मि कौशिक, निरुपमा गोयल, अंजू गर्ग, राजू सैनी, पंकज शास्त्री, कमलदीप, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू सैनी, टोनी शमार्, जिला उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, भारत राजपूत, सचिन कपूर, जोगी, मोनू बील्टोरिया, अमन वर्मा, भारत खोकर, रविंद्र सैनी, गोपी वर्मा गौतम कुमार, विशाल सिंगल, अनु, संजय चौहान, वंश शर्मा, दीपक वर्मा, राजू कारीगर, सूरज मिश्रा, प्रदीप कोरी, गौतम कुमार, डॉ. सचिन कुमार राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  महिला सभासदों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पताल पर कूड़ा डाला तो पालिका काटेगी चालानभाकियू नेता

Read More »