MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

मुजफ्फरनगर। अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया था।

दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (18), अभिषेक (20) और रोहित (25) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया। दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चौक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा संजू कोटिया का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन घंटे में दो लूट की वारदातों से थर्राया जिला

कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि मशीन और ठिया पलट गये तथा इस हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार दूसरे लोगों में भी गम का माहौल बन गया। बस सवार मृतक युवकों के परिचितों ने उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों में भी कोहराम मच गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था, परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मैजिक चालक फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। 

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  लापता की मौतः खतौली में संदिग्ध

Read More »