बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास

मुजफ्फरनगर। करोड़ों रुपये की बेशकीमती भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में एक बार फिर से बीती रात एक ही कुनबे के दो पक्ष आमने सामने आ गये। एक पक्ष के द्वारा भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिये जाने के बाद जमकर लाठी डंडे चले। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने के के साथ ही पुत्र और पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पक्ष से दो महिलाओं और एक अधिवक्ता सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मौके पर निर्माण कार्य भी रुकवा दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में जुट गयी है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलेड़ी में करोड़ों रुपये कीमत की भूमि को लेकर एक ही कुनबे के लोगों के बीच कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में भी लम्बे समय से चलता रहा। रविवार को इस भूमि पर एक पक्ष के लोगों के द्वारा कुछ निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। इसी बीच देर शाम वहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गये और दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने के बाद वहां पर झगड़ा हो गया। यहां पर लाठी और डंडे भी चले। भूमि के विवाद में एक ही कुनबे के लोगों के बीच महाभारत छिड़ जाने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। जानसठ कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानसठ सीओ यतेन्द्र नागर भी वहां पहुंच गये थे। सीओ ने बताया कि भलेडी गांव में एक पक्ष ने विवादित जमीन पर सीसी सड़क निर्माण शुरू किया। इसे रुकवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष ने मौके पर हंगामा करते हुए महिलाओं के जरिए ड्रामा रचा। महिलाओं ने तेल छिड़क लिया और दूसरे पक्ष से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाकर उनका मेडिकल कराते हुए उपचार दिलाया। पुलिस ने घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाज

वहीं इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की महिला पूनम कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव भलेडी ने जानसठ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया गया कि उनका भूमि सम्बंधी विवाद कर्म सिंह पुत्र मोहर सिंह, ललित तंवर पुत्र कर्म सिंह निवासी कलाम कालोनी जानसठ और संदीप तंवर पुत्र मुक्तराम निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आयुक्त सहारनपुर मंडल द्वारा 23 दिसम्बर 2024 को दिए गए अपने आदेश में एसडीएम जानसठ के द्वारा 07 मई 2024 को दिया गया निर्णय निरस्त कर दिया था। इसी अनुक्रम में उनके द्वारा भूमि पर 05 जनवरी रविवार को कार्य कराया जा रहा था। शाम करीब सात बजे कर्म सिंह पुत्र मोहर सिंह, ललित तंवर पुत्र कर्म सिंह निवासी कलाम कालोनी जानसठ और संदीप तंवर पुत्र मुक्तराम निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली के साथ सुशीला पत्नी कर्म सिंह, सोनिया पत्नी कुलदीप निवासी कलाम एन्कलेव जानसठ और लक्ष्मीकांत एडवोकेट निवासी जानसठ वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं

पूनम ने आरोप लगाया कि उक्त सभी लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर उनको जीवित ही जलाकर मारने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़कर बदतमीजी की और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की गई। इसी बीच उसका पुत्र लक्ष्य तंवर बीच बचाव कराने आया तो आरोपियों ने हथियारों और लाठी डंडों से उस पर भी हमला कर दिया। उसके पति प्रदीप कुमार के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों को गंभीर चोट लगी। विक्की तंवर पुत्र चरण सिंह निवासी बसई दारापुर नई दिल्ली और अदनान पुत्र यूसुफ निवासी पलड़ी वहां पर उनको बचाने का प्रयास करते रहे, जो गवाह भी हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ जानसठ ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। दोनों ही पक्ष एक ही खानदान से हैं और इनके बीच भलेडी की भूमि को लेकर वर्ष 1998 से विवाद चल रहा है। भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बतायी जा रही है, इसी कारण दोनों पक्षों के लोग इस भूमि पर अपना कब्जा बनाने को लेकर अक्सर आमने सामने आते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  वैश्य सभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  शारदेन स्कूल

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएंफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्राइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »