लोगों को स्वस्थ्य जीवन के प्रति गंभीर बनाने को ममता अग्रवाल की अनोखी पहले

मुजफ्फरनगर। निर्धन और बेसहारा बच्चों की शिक्षा और उनके जीवन में खुशी हर पल के लिए लगातार प्रयासरत रहने के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही भाजपा नेत्री और मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर ममता अग्रवाल ने अब लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति गंभीर बनाने और स्वास्थ्य के लिए अपने लक्ष्य को पाने की प्रेरणा देने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने मूलचंद रिसोर्ट की ओर से ऐसी इनामी योजना की शुरूआत की, जो लोगों को सेहत के लिए गंभीर बनाने के साथ ही अपना लख्य हासिल करने को प्रेरित कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

ममता अग्रवाल की इसी अनोखी योजना के अन्तर्गत आज एडवांस पैराडाइज हेल्थ क्लब में अचीवर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर 45 दिन में 17 किलो वजन घटाने वाले डॉ. आलोक त्यागी को उनकी उपलब्धि पर मूलचंद रिसोर्ट की ओर से दीप अग्रवाल व वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल द्वारा पुरस्कार स्वरूप 10000 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीप अग्रवाल ने कहा कि जो भी वजन घटाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उसे मूलचंद रिसोर्ट की ओर से समय-समय पर वरिष्ठ समाजसेवी ममता अग्रवाल द्वारा इसी प्रकार नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

ममता अग्रवाल ने बताया कि वह स्वस्थ व निरोगी समाज की स्थापना के लिए लोगों को अपनी स्वस्थ्य दिनचर्या के प्रति जागरुक और प्रेरित करने के लिए इसी प्रकार के पुरस्कार प्रदान करती रहेंगी। इस अवसर पर आलोक त्यागी ने इसका श्रेय अपने कोच कामेश्वर त्यागी को दिया एवं दीप अग्रवाल को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया साथ ही सभी लोगों का धन्यवाद किया। ज्ञात रहे 21 जून विश्व योग दिवस के दिन मूलचंद रिजॉर्ट पर भव्य कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा डॉक्टर आलोक त्यागी को उनकी उपलब्धि पर ट्रॉफी देकर भी मूलचंद रिसोर्ट द्वारा उनको सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  शहर से बाहर जायेगी 198 साल पुरानी कलेक्ट्रेट

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »