गाल की ममता सरकार पूरी तरह से फेल – विकास त्यागी

बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एक बयान जारी करके बंगाल में हिंसा के दौरान हिंदूओं की हत्या किये जाने को लेकर ममता सरकार की कड़े शब्दों निंदा करते हुए कहा है। की बंगाल की ममता सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है क्योंकि वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है, विकास त्यागी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि बंगाल की ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करते हुए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए क्योंकि वहां पर दंगे के दौरान हिंदुओं की निर्मम हत्या किए जाने को लेकर मुसलमान को ममता सरकार ने खुली छूट दे रखी है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने बंगाल की हालत बांग्लादेश, पाकिस्तान व पूर्व में जम्मू कश्मीर से भी बदतर होते बताए हैं। कहा है कि वहां का हिंदू पलायन करने को मजबूर है जिसका जीता जागता उदाहरण मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की निर्मम हत्या है। विकास त्यागी ने कहा कि इसके जिम्मेदार जमीयत उलेमा हिंद, ओवैसी व वे लोग हैं जो वक्फ कानून संशोधन का विरोध कर रहे हैं‌। विकास त्यागी ने कहा कि वक्फ कानून संशोधन को लेकर देश में हिंसा एवं दंगों की बड़ी योजना बनाई जा रही है‌। केंद्र सरकार को ऐसे देश विरोधी संगठनों व लोगों के विरुद्ध तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि देश को गृह युद्ध की ओर धकेला जा रहा है‌‌।

इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »