सामूहिक विवाह-42 जोड़े नवजीवन में करेंगे मंगल प्रवेश

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों में निवास करने वाले हिन्दू और मुस्लिम परिवारों की 42 कन्याओं की शादी धूमधाम से सामूहिक कार्यक्रम के बीच कराये जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस बार पालिका क्षेत्र के इन जोड़े को नव वैवाहिक जीवन में मंगल प्रवेश कराने का जिम्मा समाज कल्याण विभाग ने लिया है। बारात के स्वागत में भोज से लेकर वरमाला और निकाह के तमाम बंदोबस्त समाज कल्याण विभाग के हाथों में रहेंगे। पालिका के अधिकारी और कर्मचारी घराती और बाराती बनकर इन कन्याओं को विदा कराने का काम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दोनों मंत्री और चेयरपर्सन इन जोड़ों को सफल जीवन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सौगात के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर मंगल आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

शहर के 55 वार्डों से 145 ने किया था आवेदन, 42 कन्या मिली पात्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर साल नगरपालिका परिषद् के स्तर से शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह टाउनहाल में अपने बंदोबस्त में किया जाता रहा है। इस बार योजना के वर्ष 2024-25 के तहत शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों से 42 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है, लेकिन तमाम व्यवस्था समाज कल्याण विभाग ने अपने हाथों में ली है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र से समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित होने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में शहरी क्षेत्र से 145 कन्याओं के परिजनों ने आवेदन किया था। इनकी जांच कराई गई, जिनमें से 42 कन्याओं को पात्र पाये जाने पर उनके आवेदन को स्वीकृत किया गया। इनमें 12 हिंदू और 30 मुस्लिम कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। इनका विवाह कराने के लिए मंगलवार 7 जनवरी को सनातन धर्म सभा भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हरेन्द्र मलिक और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार यह आयोजन समाज कल्याण विभाग के द्वारा ही कराया जा रहा है, तमाम व्यवस्था उनके स्तर से ही की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट कराया

हर कन्या को मिलेंगे 35 हजार रुपये नगद, 10 हजार का सामान

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1700 पात्र कन्याओं की शादियां कराये जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए पात्रों का चयन किया जा चुका है और जनपद के नौ ब्लॉक में से पांच ब्लॉक में कार्यक्रम सम्पन्न कराये जा चुके हैं, इनमें 400 जोड़ों की शादी कराई गई है। उनको योजना के अनुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र के पात्र 42 जोड़ों का विवाह कराने का कार्यक्रम तय है। इस योजना में एक विवाह पर सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। इसमें 35 हजार रुपये नगद दिए जाने के साथ ही 10 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान, जेवर और वस्त्र तथा 6 हजार रुपये खाना और अन्य व्यवस्था पर खर्च तय है।

इसे भी पढ़ें:  गांव पलड़ी में गोवंशों की दुर्दशा पर मचा हड़कंप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदीजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »