गांव पलड़ी में गोवंशों की दुर्दशा पर मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी के जंगल में गोवंशों की दुर्दशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई गोवंश गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे मृत अवस्था में इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं और कुछ गोवंशों को आवारा कुत्ते नोचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दृदृश्य देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

गोवंशों की दुर्दशा का यह वीडियो जैसे ही सामने आया, बघरा स्थित यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोमाता का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। स्वामी यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन के आदेश पर ने मौके पर पहुंचकर मृत गोवंशों को जमीन में गड्ढा खुदवाकर विधिवत ढंग से दफनाया।

इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि इस स्थान पर एक बोर्ड अवश्य लगाया जाए, जिस पर स्पष्ट लिखा हो कि इस स्थान पर किसी भी गोवंश अथवा बछड़े के मृत शरीर को न डाला जाए। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंड
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *