मीनाक्षी स्वरूप ने किया 75 लाख से निर्मित चार सीसी सड़कों का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के वार्ड 19 में पालिका के द्वारा निर्मित कराई गई तीन सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 19 के अन्तर्गत पालिका के द्वारा राज्य वित्त आयोग में प्राप्त हुई धनराशि से करीब 75 लाख रुपये खर्च करते हुए चार सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। कार्य पूरा होने के बाद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की विकास की ये सौगात भेंट की गई।

इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाज

इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्रीय सभासद भाजपा नेता योगेश मित्तल ने उनका स्वागत और सत्कार किया। यहां पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया तथा भरोसा दिलाया कि वो शहर हित में सुलभ व्यवस्था और समाधान के लिए कार्य करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद योगेश मित्तल के साथ शिव कुमार त्यागी, शलभ गर्ग, राम भूल, रोहित जैन, सुधीर गर्ग, मनोज गोयल, रोहित जैन, अंश मित्तल, रश्मि मित्तल, पूनम तायल, अनुज पचिसिया और पालिका के ठेकेदार रोबिन गोयल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  हेल्थ रैंकिंग में नम्बर वन बनने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »