ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को नगरीय क्षेत्र में शुरू हुए कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई और खान पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों से पालिका की जीरो वेस्ट इवेंट को सफल बनाने में सहयोग भी मांगा और अन्य दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उनके द्वारा रामपुर तिराहे पर रात्रि के समय पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर पालिका की ओर से छह बड़ी एलईडी लाइटों को लगवाया गया है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सफल बनाने के लिए अथक प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मीनाक्षी चौक के पास शिव कांवड़ शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर शिविर संचालकों ने उनका स्वागत करते हुए शिविर का भ्रमण कराया गया। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के समक्ष शुरू हुए शिव कांवड़ सेवा शिविर का टीम के साथ निरीक्षण किया गया। साफ़ सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा शिविर को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट बनाने हेतु संचालकों से वार्ता की गई। शिविर के बाहर खुले में चल रहे स्नानगृह को अलग से पर्दा लगवाकर कवर करने का आग्रह भी किया गया। यहां पर मोबाइल टॉयलेट को पूर्व में लगे स्थल से शिफ्ट कराया गया, क्योंकि जल जमाव और सफ़ाई कराने में समस्या आ रही थी।

निरीक्षण के दौरान शिविर संचालकों ने अपनी व्यवस्था को दिखलाया। जीरो वेस्ट प्लास्टिक मुक्त शिविर के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। खाने पीने की व्यवस्था पत्तल या पेपर ग्लास का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संचालकों से पालिका के अभियान के लिए सहयोग मांगा और उनको पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुशील कुमार व अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रामपुर तिराहे पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में यहां कांवड़ियों के आवागमन को लेकर समस्या बन रही थी। पुलिस प्रशासन के निर्देशों के अनुसार यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पालिका की ओर से छह 200 वाट की एलईडी लाइटों का अस्थाई तौर पर बंदोबस्त कराया गया है, ताकि रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहे पर बड़ी हाईमास्ट लाइट प्रस्तावित है। यह लाइट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाई जायेगी। इसके बाद यहां पर प्रकाश की समस्या का निदान होगा। 

इसे भी पढ़ें:  यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर फूलबंगला रुका, 9 अप्रैल बैठक में फैसलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़,

Read More »