MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में काफी संख्या में पत्रावलियों के गायब होने और पालिका कर्मचारियों के द्वारा अपनी सेवा पुस्तिका और पत्रावलियों को अपने कब्जे में लेकर अपने घरों पर रखने की लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बेहद सख्ती दिर्खइा है। उन्होंने पालिका के सभी विभागाध्यक्षों से विभागीय कर्मचारियों की पत्रावलियों के साथ ही कार्यों की पत्रावलियों की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कर्मचारियों की पत्रावलियों को सूचीबद्ध करते हुए इस सम्बंध में रिपोर्ट तलब की है ताकि पालिका की संपत्ति के रूप में पत्रावलियों को सुरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण विभाग में जमा स्थाई एफडी को लेकर भी रिपोर्ट तलब की है।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को कार्यालय के औचक निरीक्षक के लिए टाउनहाल पहुंची और उनके द्वारा सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति परखने के साथ ही कामकाज की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय में सभासदों और अधिशासी अधिकारी के साथ विभिन्न मुद्दों और आचार संहिता हटने के बाद होने वाले कार्यों तथा बोर्ड बैठक को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यहां पर सभासद मौहम्मद खालिद की शिकायत को गंभीरता से लेकर पालिका के कर्मियों के द्वारा पत्रावलियों को अपने घरों पर रखने और कुछ पत्रावलियों के गायब होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव को निर्देशित किया कि पालिका के सभी विभागध्यक्षों से विभागवार पत्रावलियों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाये। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शिकायत के अनुसार कुछ कर्मचारियों पर अपनी सेवा पुस्तिका और पत्रावलियां घरों पर रखने के आरोप गंभीर हैं, ऐसे में उन कर्मचारियों को लेकर भी विभागध्यक्ष से रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिये हैं। कार्यालय अधीक्षक को विभागीय पत्रावलियों की सूची तैयार करते हुए रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

इसके साथ ही पालिका के निर्माण विभाग में एफडी प्रकरण में भी उन्होंने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग में ठेकेदारों की जमा एफडी को सूचीबद्ध करते हुए निर्माण विभाग के लिपिक मैनपाल सिंह से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सख्ती के साथ कहा कि जो भी एफडी हैं, सबका एकत्र करते हुए सूची बनाई जाये, यदि कोई भी एफडी गुम होने की बात सामने आई तो वो उनके खिलाफ गंभीर रूप से कार्यवाही करने के लिए विवश होंगी। बता दें कि निर्माण विभाग से कम्प्यूटर ऑपरेशन को हटा दिये जाने के बाद से ही एफडी की सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की शिकायत चेयरपर्सन तक पहुंची हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

चेयरपर्सन ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण, एक कर्मचारी मिला नदारद

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को पालिका मुख्यालय पहुंचकर जन्म मृत्यु, स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश, जलकल, मुख्य कार्यालय, लेखा विभाग, निर्माण विभाग सहित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर और अन्य कई अधिकारी फील्ड में मिले तो वहीं जेई निर्माण कपिल कुमार और एई जलकल सुनील कुमार कार्यालयों में मौजूद मिले। निरीक्षण से पहले ही मुख्या कार्यालय पहुंचकर चेरयपर्सन ने सभी उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में ले लिये थे। इस दौरान एक कर्मचारी गैरहाजिर पाये जाने पर उन्होंने जवाब तलब किया तो पता चला कि कर्मचारी ने अवकाश प्रार्थना पत्र व्हाटसएप पर विभागध्यक्ष को भेज दिया था।

इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी अवकाश प्रार्थना पत्र व्हाटसएप पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। कार्यालय में अवकाश सूचना दर्ज कराये बिना जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी को गैर हाजिर मानते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही जलकल विभाग के एई से उन्होंने पेयजलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और स्काडा पैनल का निरीक्षण करते हुए नलकूपों के संचालन की स्थिति को भी परखने का काम किया। पथ प्रकाश विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के संचालन की जानकारी ली और जन्म मृत्यु पटल पर उन्होंने लोगों के आवेदनों को प्राथमिकता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल, सभासद मौहम्मद खालिद, सभासद देवेश कौशिक, कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद आया बचपन, और फिर…फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंहइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंहलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »