मीरापुर उपचुनाव-मतदान कराने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों ने अपने अपने आवंटित पोलिंग स्टेशन के बूथ पर डेरा जमा लिया। सवेरे से ही नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवानगी देने के लिए पुलिस और प्रशासन अधिकारी जुटे हुए थे। चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को होने जा रहे चुनाव में 3.24 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मुगलवार की शाम पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। इसके लिए मंगलवार की सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। सभी ने ईवीएम के साथ ही चुनाव संबंधित सामग्री प्राप्त की और मिलान आदि की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद सभी अपने अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गये। डीएम उमेश मिश्रा और चुनाव प्रेक्षकों ने भी नवीन मंडी स्थल पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था को परखा और उनको निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रेरित किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार

चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बूथों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए। बता दें कि मीरापुर उपचुनाव के दृष्टिगत जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल हैं। मीरापुर सीट पर कुल 3 लाख 24 हजार 571 वोटर पंजीकृत हैं, इनमें 171912 पुरुष और 152644 महिला तथा 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा…4.5 करोड़ जमा कराएजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »